फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now operations will also be conducted in the minor OT of Halat OPD.

Kanpur News: अब हैलट ओपीडी की माइनर ओटी में भी होंगे ऑपरेशन

Tue, 07 Oct 2025 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Now operations will also be conducted in the minor OT of Halat OPD.
कानपुर। हैलट ओपीडी की माइनर ओटी में अब रोगियों के ऑपरेशन भी होंगे। ओपीडी की माइनर ओटी को अपग्रेड करने के लिए सर्जरी विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. जीडी यादव ने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला को प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन

सर्जरी विभाग के अलावा हैलट इमरजेंसी में डे केयर ओटी भी चलती है। इसके साथ ही ऑपरेशन की ओपीडी स्तर पर भी व्यवस्था की जा रही है। हैलट में सर्जरी विभाग की ओपीडी कक्ष के बगल माइनर ओटी चलती है। अभी तक इसमें ड्रेसिंग, फोड़े में चीरा, जख्मों की सफाई आदि होता है। इसमें अब छोटे ऑपरेशन भी होंगे। इसमें लाइन नहीं नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. यादव ने बताया कि माइनर ओटी में हाइड्रोसील, लिम्फ नोड, बायोप्सी, इंडोस्कोपी, सिस्टोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी, सिग्मायडोस्कोपी, प्रोक्टोस्कोपी की जा सकेगी। माइनर ओटी में ऑपरेशन की सुविधा महीने भर में उपलब्ध हो जाएगी। भेजे गए प्रस्ताव में तीन ओटी टेबल, तीन ओटी लाइट, ऑटो क्लेव, कॉइटर और 10 सर्जिकल उपकरण मांगे गए हैं। इसके बाद लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed