{"_id":"58a681044f1c1b1235d87d10","slug":"now-mobile-app-tell-you-where-is-your-voting-booth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाह... अब ये ऐप बताएगा कहां है आपका वोटिंग बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाह... अब ये ऐप बताएगा कहां है आपका वोटिंग बूथ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:51 AM IST
विज्ञापन
डेमो
भारतीय निर्वाचन आयोग वोटरों की तकलीफ को दूर करने के लिए एक गजब का एप लेकर आया है। इस एप में इतना कुछ है कि वोटर को वोटिंग से संबंधित जानकारी किसी से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि बैठे-बिठाए उसे सारी जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
मोबाइल पर ऐसे मिलेगी जानकारी
डेमो
इस एप का नाम है 'एम वोटर एप'... एम वोटर ऐप पर वोटर सभी तरह की जानकारी ले सकता है। यह एप मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट (www.ceouttarpradesh.nic.in) से डाउन लोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकेशन तलाशने में कैसे करेगा काम
डेमो
यह ऐप आपको आपकी वर्तमान लोकेशन से मतदेय स्थल तक पहुंचने का रास्ता भी बताएगा। यह ऐप एन्ड्राइड मोबाइल पर ही चल सकेगा।
इस ऐप पर मतदाता अपने मतदाता पहचान पत्र की संख्या और मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड कर सकेगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लोगों को एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं मिलती रहेंगी।
इस ऐप पर मतदाता अपने मतदाता पहचान पत्र की संख्या और मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड कर सकेगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लोगों को एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं मिलती रहेंगी।
और क्या-कया जानकारी मिलेगी बताया है यहां...
डेमो
इस ऐप से वोटर लिस्ट में अपना नाम और विवरण, अपने पहचान पत्र की संख्या, नाम, पिता का नाम या विधानसभा संख्या के आधार पर ढूंढ सकते हैं। इस एप पर मतदाता पर्ची से संबंधित सभी विवरण उपलब्ध रहेंगे। विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशियों के नामांकन, नाम वापसी और शपथ पत्र के विषय में जानकारी मिल सकेगी।