फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   "Now I will not close the temple

‘अब कभी ऐसे बंद नहीं करेंगे मंदिर’

Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
"Now I will not close the temple
परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में आरती करते पुजारी। - फोटो : amarujala
कानपुर। परमट मंदिर के पट अब ऐसे नहीं बंद होंगे। पुजारी करणगिरि के निधन पर बिना सूचना रविवार को परमट मंदिर बंद करने पर अपनी गलती महंत रमेशपुरी ने स्वीकार की है। उनका कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं थी। इस कारण ऐसा हुआ है। भविष्य में दोबारा अब किसी पुजारी   के निधन पर मंदिर के पट नहीं बंद     किए जाएंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 28 जून के अंक में ‘परमट मंदिर में लगा ग्रहण’ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से छापा था। खबर को संज्ञान में लेते हुए जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष प्रेमगिरि ने महंत रमेशपुरी से परमट मंदिर बंद करने की जानकारी की। उन्होंने बताया कि जूना अखाड़ा में ऐसी कोई परंपरा नहीं है। पुजारी के निधन पर शोक व्यक्त करना चाहिए था लेकिन मंदिर बंद नहीं करना चाहिए। इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है। परमट में अधिकतर भक्त ऐसे हैं जिनकी दिनचर्या बाबा के दर्शन के बाद शुरू होती है। इसलिए अब भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी।  परमट मंदिर के महंत रमेशपुरी का कहना है कि जल्दबाजी में ऐसा निर्णय हुआ था। अब ऐसा दोबारा नहीं होगा। मुझे दुख है कि मंदिर के पट बंद होने से अधिकतर श्रद्धालु बाबा के दर्शन नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed