फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now e-challan information will be available on WhatsApp

Kanpur News: अब व्हाट्सएप पर मिलेगी ई-चालान की जानकारी

Mon, 11 Aug 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now e-challan information will be available on WhatsApp
कानपुर। अब चालान की जानकारी वाहन स्वामी व्हाट्सएप नंबर पर भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन आयुक्त कार्यालय ने नंबर जारी किया है। अब व्हाट्सएप चैटबॉट के जरिए ई‑चालान नोटिस सरल, सुरक्षित व शीघ्र भुगतान की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कभी-कभी ई‑चालान की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती और पोर्टल पर जाकर भुगतान करना कठिन होता है। ई‑चालान पोर्टल पर चालान उपलब्ध होने के बावजूद सामान्य प्रक्रिया में वसूली दर 20 प्रतिशत से भी कम होती है। वेरिफाइड व्हाट्सएप चैटबॉट चालान सुविधा शुरू की गई है। वाहन स्वामी चैटबॉट 8005441222 नंबर का लाभ ले सकते हैं। यह विवरण के साथ सीधा और आधिकारिक लिंक भेजेगा जिससे वाहन स्वामी बिना किसी मध्यस्थ के वैध पोर्टल पर जाकर भुगतान कर सकेंगे। विभाग क्यूआर कोड, यूपीआई खाते के माध्यम से भुगतान नहीं लेता सिर्फ सरकारी पोर्टल पर ही भुगतान मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed