{"_id":"5e0c9dc38ebc3e8804394388","slug":"now-cleanliness-workers-will-be-present-through-mobile-app","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब मोबाइल एप से लगेगी सफाई कर्मियों की हाजिरी, उसी के आधार पर बनेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मोबाइल एप से लगेगी सफाई कर्मियों की हाजिरी, उसी के आधार पर बनेगा वेतन
Wed, 01 Jan 2020 07:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर स्मार्ट सिटी में सफाई कर्मचारियों की हाजिरी मोबाइल एप से लगेगी। नए साल की शुरूआत के साथ ही किदवई नगर (उत्तरी) वार्ड में ट्रायल शुरू कर दिया गया है। इसमें आ रहीं खामियां दूर करने के बाद यह व्यवस्था सभी वार्डों में लागू की जाएगी।
कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के उद्देश्य से सफाई कर्मचारियों की ऑनलाइन हाजिरी के लिए एक एप बनाया है। वार्ड नंबर-100 (किदवई नगर उत्तरी) में तैनात तीनों सफाई नायकों के मोबाइल में यह एप डाउन लोड हो गया है।

Trending Videos
इस एप में सुबह ड्यूटी शुरू करते समय 7 बजे और दोपहर में ड्यूटी खत्म करते समय 2 बजे ऑन लाइन हाजिरी लगेगी। सफाई नायक वार्ड में तय स्थान पर पहुंचकर उपस्थित सफाई कर्मियों की हाजिरी मोबाइल एप से लगा देंगे, जिनकी हाजिरी नहीं लगेगी, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।
हाजिरी के आधार पर उनका वेतन बनेगा। सफाई कर्मियों की ड्यूटी सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक रहती है। उधर, नगर निगम के आईटी विशेषज्ञ ने बताया कि इससे हाजिरी लगाने में लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आई है। इसे जल्द दूर कर लिया जाएगा।

स्मार्ट सिटी के तहत वार्ड नंबर-100 में पायलट प्रोजेक्ट के तहत मोबाइल एप से ऑनलाइन हाजिरी का ट्रायल शुरू किया गया है। इसे धीरे-धीरे सभी वार्डों में लागू करने की योजना है। - डॉ. अजय कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी