फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   now bjp will conferences for vote

चुनावी माहौल को वोट में तब्दील करने की भाजपा की जुगत

Tue, 27 Dec 2016 11:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 11:42 AM IST
सार

परिवर्तन यात्रा के बाद हर वर्ग को जोड़ने की तैयारी

विज्ञापन
now bjp will conferences for vote
प्रदेश महामंत्री संगठन सुनिल बंसल

विस्तार

परिवर्तन यात्राओं से बने चुनावी माहौल को वोट में तब्दील करने के लिए भाजपा अब कई तरह के सम्मेलनों का आयोजन करेगी। इसमें महिला सम्मेलन, प्रबुद्घ वर्ग सम्मेलन, युवा, किसान सहित सभी वर्गों को प्रभावित करने का प्रयास किया जाएगा। सोमवार को पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इस संबंध में लोकसभा पालकों, विधानसभा प्रभारियों को कई दिशा निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी महानगरों में प्रबुद्घ सम्मेलन कराए जाएंगे। जिसमें डाक्टर, इंजीनियर, एडवोकेट, शिक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे लोगों आमंत्रित कर उनके बीच परिवर्तन संवाद किया जाएगा। इसी तरह महिलाओं के विशेष कार्यक्रम होगा। मेरठ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी महिलाओं से वाडियो के जरिए सीधा संवाद भी करेंगी। इसी तरह बूथ समितियों का भी सम्मेलन कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह और क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ओमप्रकाश ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों को आगामी दो जनवरी को लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारी के संबंध में भी जानकारी दी। बताया कि रैली में जिले के हर बूथ से कार्यकर्ता शामिल होने जाएंगे। इस मौके पर कंचन जैसवाल, संतोष गुप्ता, डा. वीना आर्या, आनंद राजपाल, कृष्ण मुरारी शुक्ल, मुखलाल पाल, उमेश निगम, प्रमोद अग्रहरि, सुरेंद्र मैथानी, अनीता गुप्ता, ब्रजेश तिवारी, मोहित पांडे, रामशरण और राहुल अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा के बाद हर वर्ग को जोड़ने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed