फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Now agencies will deliver cylinders to schools also

Kanpur News: अब स्कूलों में भी सिलिंडर पहुंचाएंगी एजेंसियां

Fri, 19 Jan 2024 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Now agencies will deliver cylinders to schools also
बांदा। घरेलू गैस की तर्ज पर अब स्कूलों में एमडीएम की रसोई के लिए गैस की ऑनलाइन बुकिंग होगी। एजेंसी के कर्मचारी ही स्कूल तक सिलिंडर भी पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में शिक्षकों ने पिछले दिनों डीएम से मिलकर गैस की समस्या पर चर्चा की थी। गैस सिलेंडर विद्यालय तक पहुंचाने की व्यवस्था गैस एजेंसी द्वारा किए जाने की मांग की थी। इस मामले में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिलापूर्ति अधिकारी सहित सभी गैस एजेंसियों को निर्देश दिए है कि वह घरेलू गैस की तरह स्कूलों की एमडीएम रसोई के लिए गैस की ऑनलाइन बुकिंग करें। इतना ही नहीं स्कूलों तक उन्हें पहुंचाने की जिम्मेदारी भी एजेंसी संचालक की होगी।

खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए है कि वह स्कूलों को नजदीक की गैस एजेंसी से संबद्ध करें। इसके लिए कनेक्शनों को स्थानांतरित कराएं, ताकि गैस की आपूर्ति समय से हो सके। जिन स्कूलों के कनेक्शन की समय सीमा समाप्त हो गई हो, उन्हें पुन: संचालित कराया जाए। शिक्षकों ने डीएम के इस कदम की सराहना की है। कहा कि इससे शिक्षकों का समय बचेगा और उस समय को वह शैक्षणिक कार्य में लगा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed