फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Notice to Coordinators of PSRI and Fortis, CEO of PSRI hospital in police custody brought to Kanpur

किडनी कांड में जांच ने पकड़ी रफ्तार, पीएसआरआई और फोर्टिस के कोऑर्डिनेटरों को नोटिस

Sun, 09 Jun 2019 08:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Jun 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
Notice to Coordinators of PSRI and Fortis, CEO of PSRI hospital in police custody brought to Kanpur
पीएसआरआई अस्पताल के सीईओ डॉ. दीपक शुक्ला गिरफ्तार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कानपुर किडनी कांड में दिल्ली के पीएसआरआई (पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट) हॉस्पिटल के सीईओ (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) डॉ. दीपक शुक्ला को जेल भेजने के बाद पुलिस ने जांच और तेज कर दी है। मामले में पीएसआरआई और फोर्टिस हॉस्पिटल के कोऑर्डिनेटरों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज करवाने को कहा है।

विज्ञापन


एसपी क्राइम राजेश यादव ने बताया कि पीएसआरआई की कोऑर्डिनेटर सुनीता प्रभाकरन और मिथुन हाईकोर्ट से स्टे ले चुके हैं। ऐसे में उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा सकती है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए उनसे पूछताछ करनी जरूरी है। सुनीता और मिथुन के साथ ही फोर्टिस हॉस्पिटल की कोऑर्डिनेटर सोनिका को भी नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन


किडनी कांड के खुलासे के बाद पुलिस कोऑर्डिनेटरों पर कार्रवाई करने में हीलाहवाली कर रही थी, जिसके बाद जांच एसआईटी को सौंपी गई। एसआईटी भी केवल डोनर प्रोवाइडरों को ही जेल भेज सकी। ऐसे में दोनों हॉस्पिटल के कोऑर्डिनेटर बेफिक्र रहे। इस बीच उनको बचने का पूरा मौका मिला, लेकिन पुलिस अब ढील देने को तैयार नहीं है। इसलिए तीनों कोऑर्डिनेटरों को बयान दर्ज करवाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। तय समय में उनको नोटिस का जवाब देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी अनंत देव का कहना है कि, किडनी कांड की जांच में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी आरोपियों की तलाश कर जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। जैसे-जैसे तथ्य सामने आ रहे हैं, उस आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed