{"_id":"5826126b4f1c1b067fb3b378","slug":"note-round-were-less-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट का चक्कर, कम हो गए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट का चक्कर, कम हो गए मरीज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बदलवाने के चक्कर में हैलट ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की संख्या कम हो गई। रोजाना की तुलना में आधे मरीज ही पहुंचे। इनमें भी ज्यादातर बुखार से पीड़ित थे। रोजाना भरी रहने वाली स्किन, हड्डी और चर्म रोग की ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी कम रही। मरीज कम होने पर कई डॉक्टर 12 बजे के बाद ही ओपीडी से चले गए।
हैलट में सामान्य दिनों में तकरीबन चार हजार मरीज पहुंचते हैं। इनमें तकरीबन 28 सौ नए और 12 सौ पुराने मरीज होते हैं। पुराने नोट को लेकर आए आदेश के बाद गुरुवार को ही ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने लगी थी। गुरुवार को हैलट ओपीडी में नए और पुराने मिलाकर तकरीबन तीन हजार मरीज पहुंचे थे। शुक्रवार को यहां 1678 नए और 640 पुराने मरीज पहुंचे।