फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   note ban could not stop marriage

मियां-बीबी राजी, नोटबंदी रोक न पाई शादी

Thu, 08 Dec 2016 09:46 PM IST
मृत्युंजय द्विवेदी, अमर उजाला, बांदा
मृत्युंजय द्विवेदी, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 08 Dec 2016 09:46 PM IST
सार

मोबाइल के मैसेज शादी के पैगाम में बदले
बिना बैंडबाजा मंदिर में रचाया ब्याह 

विज्ञापन
note ban could not stop marriage
अतर्रा में मंदिर में शादी रचाते सुशांत और कंचन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल फोन पर शुरू हुई दोस्ती रिश्ते में बदल गई। शहनाई बजने के दिन आए तो नोटबंदी आड़े आ गई। पर परवान चढ़ चुके प्यार पर इसका असर नहीं पड़ा। बैंडबाजा और खर्चीले कामों का दरकिनार कर मंदिर में सादगी से शादी रचा ली। 
विज्ञापन


बांदा की चूड़ी गली में निवासी कंचन तोमर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स हैं। उधर, भोपाल में शिक्षक विभाग में कार्यरत सुशांत गुप्ता की उससे कुछ दिनों पहले मोबाइल फोन से संपर्क हुआ। संदेशों का आदान-प्रदान होता रहा। कुछ दिनों बाद यह संदेश शादी के पैगाम मेें बदल गए। दोनों ने एक दूसरे का ‘पैगाम’ कुबूल कर लिया।
विज्ञापन


लेकिन पिछले माह नोटबंदी ने इन दोनों की बैंडबाजा, बारात और शहनाई की तमन्ना पर ब्रेक लगा दिया। अंतत: दोनों ने नोटबंदी के ठीक एक माह बाद बृहस्पतिवार को यहां स्थित साईंधाम मंदिर में शादी की रस्म पूरी कर ली। पंडित गौरीशंकर ने पुरोहित की भूमिका में मंत्रोच्चारण के बीच शादी की रस्में पूरी कराईं। इस मौके पर कन्या पक्ष से पिता विक्रमादित्य तोमर और मां गीता तोमर समेत कुछ रिश्तेदार शरीक रहे, लेकिन वर पक्ष की ओर से कोई नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed