फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Not Found inspector , not the head of Isha

न दरोगा मिला, न ईशा का सिर

Thu, 28 May 2015 03:00 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 28 May 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
Not Found inspector , not the head of Isha
ईशा हत्याकांड के आरोपी दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह और मनीष कठेरिया को पुलिस अब तक नहीं दबोच पाई। दोनों के गैरजमानती वारंट (एनबीडब्लू) की अर्जी पुलिस ने कोर्ट में डाल दी है। इधर, दरोगा और उसके दोस्त के कोई क्लू न छोड़ने और बार-बार लोकेशन बदल देने से सर्विलांस सिस्टम अपेक्षा के अनुसार काम नहीं कर पा रहा। इसके पीछे अफसरों की दलील है कि दोनों आरोपियों को मोबाइल और सर्विलांस सिस्टम की काफी जानकारी है। इसी के चलते आरोपी बच रहे हैं। दूसरी ओर एसएसपी शलभ माथुर ने ईशा के परिवार को गनर देने का निर्देश दिया है। हालांकि काकादेव पुलिस की एक टुकड़ी दिन-रात ईशा के मकान के बाहर तैनात है।
विज्ञापन

दरोगा और मनीष कठेरिया की लोकेशन साथ-साथ बताई जा रही है। माना जा रहा है कि दोनों एक साथ हर घंटे-दो घंटे में अपनी लोकेशन बदल दे रहे हैं। सर्विलांस सिस्टम की जानकारी होने से ऐसी तकनीक अपना रहे हैं जिससे लोकेशन भी गलत पता चल रही है। थर्ड पार्टी सिस्टम के सहारे ज्ञानेंद्र और मनीष कठेरिया के परिचितों को अधिक फोन करने वाले नंबर निकाले गए हैं। पुलिस उस पर भी काम कर रही है। ईशा के भाई और परिवार के मोबाइल नंबर पर भी नजर रखी जा रही है। पर खास बात है कि जब भी ईशा के भाई ऐश्वर्य के पास दरोगा का फोन आ रहा तो नंबर चेंज रहता है। उधर, घटना के दसवें दिन भी ईशा का सिर बरामद नहीं किया जा सका।
विज्ञापन



यह है मामला
नवीन नगर काकादेव निवासी ईशा की शादी वर्ष 2013 में दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह से हुई थी। इनके डेढ़ साल की बेटी सान्या है। 18 मई को दरोगा कार से ईशा को कूष्मांडा देवी मंदिर दर्शन कराने के बहाने ले गया था। 19 मई को कौशांबी के महेवा घाट थाने के पास ईशा का धड़ मिला। सिर का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस मामले में दरोगा और साथियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed