{"_id":"69b8646e2e775b715c015946","slug":"nominated-councillors-announced-after-four-years-tenure-will-be-only-two-years-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1458476-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चार साल बाद घोषित किए मनोनीत पार्षद सिर्फ दो साल का होगा कार्यकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चार साल बाद घोषित किए मनोनीत पार्षद सिर्फ दो साल का होगा कार्यकाल
विज्ञापन
कानपुर। नगर निगम के 10 मनोनीत पार्षदों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई। वैसे तो इन पार्षदों को कार्यकाल छह वर्ष का होता है लेकिन सरकार की ओर से चार साल बाद सूची जारी होने की वजह से अब मात्र दो साल का ही कार्यकाल इन मनोनीत पार्षदों का रहेगा। भाजपा सरकार और संगठन ने सूची जारी करने में इतना समय क्यों लिया इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
महानगर से 10 भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्षद बनाया गया है जिसमें दो महिलाएं भी हैं। उत्तर जिला इकाई से सात और दक्षिण जिला इकाई से तीन ताल्लुक रखते हैं। मनोनीत पार्षदों में सवर्ण, पिछड़ा, अनुसूचित सभी को जगह दी गई है। इसमें विजय सेंगर भाजपा जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग पूर्व पदाधिकारी भी हैं। बताया जा रहा है कि इसमें विधायकों और पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की ओर से भी नाम दिए गए थे। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, उत्तर जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित और दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने सभी को बधाई दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकार की ओर से मनोनीत पार्षद .......
सरदार नीतू सिंह, राजेश श्रीवास्तव, दिनेश बाबा सविता, विजय सेंगर, रमेश वाल्मीकि, विजय पटेल विनय, आदित्य शुक्ला, कमला साहू, निधि बाजपेई,
सुभाष गौड़
-- -- -- -
नोट..........मनोनीत पार्षदों को एक वार्ड नहीं होता है। यह नगर निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड में विकास कार्य के लिए अपनी बात निगम के सदन पटल पर रख सकते हैं।