{"_id":"5f13feb24dde65077723bc61","slug":"nodal-officer-of-police-reviewed-11-points","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के नोडल अधिकारी ने 11 बिंदुओं पर की समीक्षा, सिपाही से लेकर थानेदार की तैनाती और कामकाज की छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के नोडल अधिकारी ने 11 बिंदुओं पर की समीक्षा, सिपाही से लेकर थानेदार की तैनाती और कामकाज की छानबीन
Sun, 19 Jul 2020 01:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में अपराध की समीक्षा और पुलिस महकमे की खामियां पता करने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी ने समीक्षा शुरू कर दी है। कानपुर के नोडल अफसर एडीजी (पुलिस हेडक्वार्टर) बीपी जोगदंड शनिवार को पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसएसपी दिनेश कुमार पी के साथ बैठक की।
जिलों में कानून व्यवस्था कैसी है, पुलिस कर्मी व थानेदार कैसा काम कर रहे हैं, उनकी तैनाती नियमानुसार है या नहीं, जैसे 11 बिंदुओं पर समीक्षा के लिए एडीजी शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह अभी कुछ नहीं कहेंगे। वह सीधे डीजीपी को रिपोर्ट करेंगे।
एसएसपी संग बैठक में थानाध्यक्षों के कामों पर रिपोर्ट, सामाजिक समीकरण एवं शासनादेश को देखते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की थाना स्तर पर तैनाती, थानाध्यक्ष से लेकर सिपाही तक के निर्धारित अवधि तक की तैनाती के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
खराब छवि वाले थानाध्यक्ष व थाना स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों, थानों के टॉप टेन अपराधियों की सूची की समीक्षा की। महिलाओं के खिलाफ अपराधों, पाक्सो एक्ट के अपराधों की विवेचना, शहर में कोविड-19 की स्थिति का आकलन भी किया।