फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No permission to put banners, posters and flags in the vehicle: Abhinav Ranjan

गाड़ी में बैनर, पोस्टर व झंडा लगाने की अनुमति नहीं : अभिनव रंजन

Tue, 02 Apr 2024 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
No permission to put banners, posters and flags in the vehicle: Abhinav Ranjan
इटावा। कलक्ट्रेट सभागार में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के संबंध में बैठक हुई। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
विज्ञापन

एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि सभी के पहचान पत्र पोस्ट ऑफिस के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसका अभी भी वोटर लिस्ट में नाम अंकित नहीं हुआ है, तो प्रपत्र छह भरें। वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाताओं का मताधिकार पोस्टर वैलिड से किया जाएगा। ऐसे मतदाताओं को चिह्नित कर प्रपत्र 12 भरकर जमा करें। राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों से कहा कि बिना अनुमति के किसी भी घर में झंडा बैनर नहीं लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

किसी भी सार्वजनिक स्थल व गाड़ी में बैनर, पोस्टर व झंडा लगाने की अनुमति नहीं है। कहा कि विभिन्न दलों के जो पोस्टर, बैनर सार्वजनिक स्थानों एवं शासकीय स्थानों पर लगे हैं, उनको तत्काल हटाने की व्यवस्था अभी से ही सुनिश्चित कर लें। राजनीतिक गतिविधियां मंदिर, मस्जिद व चर्च में नहीं की जाएंगी। भाजपा के महामंत्री शिवाकांत चौधरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, कांग्रेस शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, सपा से उदयभान सिंह, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed