{"_id":"685d938746b76cd5b207d9a6","slug":"no-indication-of-crowd-no-adequate-force-police-negligence-proved-costly-etawa-news-c-216-1-etw1002-127286-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: न भीड़ की भनक न पर्याप्त फोर्स... भारी पड़ी पुलिस की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: न भीड़ की भनक न पर्याप्त फोर्स... भारी पड़ी पुलिस की लापरवाही
विज्ञापन
बकेवर में हाईवे पर जाम लगाए युवा।
- फोटो : बकेवर में हाईवे पर जाम लगाए युवा।
बकेवर। करीब चार दिनों से दांदरपुर गांव में चल रहे मामले में पुलिस की चूक गुरुवार को बवाल का कारण बनी। दोपहर साढ़े 12 बजे तक बड़ी संख्या में करीब 10 जिलों के युवक एकत्रित हो गए और पुलिस को इसकी कानों-कान खबर नहीं लग सकी। लगभग डेढ़ हजार युवक जब हाईवे से कस्बे की ओर कूच कर गए तब थाना पुलिस अधिकारी अपनी कुसिर्यों से खड़े हुए। उस पर युवाओं की भीड़ के सामने पुलिस कर्मियों की संख्या भी नाकाफी थी। अधी-अधूरी तैयारी के साथ भीड़ के सामने पहुंचना भारी पड़ा और फिर पथराव की नौबत आ गई।
गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे बकेवर थाने की ओर डेढ़ हजार की संख्या में भीड़ आने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर थाने में बैठे सीओ भरथना अतुल प्रधान, बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी पुलिस बल के साथ युवकों को रोकने के लिए पहुंच गए। पहले से सूचना न होने की वजह से कम पुलिस बल था।
ऐसे में युवकों की संख्या देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। भरथना-बकेवर मार्ग पर थाने से लगभग सात सौ मीटर पहले पुलिस ने युवाओं की भीड़ को रोक तो लिया, लेकिन उन्हें थाने तक जाने से रोकने में पुलिस सफल नहीं हो सकी। यही वजह है कि युवक थाने पर पहुंचे और नारेबाजी की। लगभग 10 मिनट तक प्रदर्शन किया। कुछ युवकों जमीन पर बैठकर भी नारेबाजी की। इस बीच कस्बे की सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। बाइक और कारों के साथ बड़ी संख्या में युवक पैदल भी थे।
विज्ञापन
कस्बे में थाने पर प्रदर्शन करने के बाद युवक हाईवे पर आ गए। यहां पहले उन्होंने हाईवे जाम किया तो पुलिस उन्हें समझाकर जाने के लिए कहा। युवक वहां से हटकर अलग-अलग टुकड़ियों में गांव जाने के प्रयास में लग गए। पुलिस ने उन्हें हाईवे से गांव जाने वाले रास्ते से तितर-बितर किया। इस पर युवक इधर-उधर बाइकें खड़ कर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। बकेवर ओवरब्रिज से लेकर सुनवर्षा बंबा तक युवकों ने लगभग तीन किलोमीटर में कई बार जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें हटाने के लिए दौड़ती-हांफती नजर आई।