फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   No hearing for eight months, treatment in one hour on complaint to DM

Kanpur News: आठ माह से सुनवाई नहीं, डीएम से फरियाद पर एक घंटे में इलाज

Tue, 29 Apr 2025 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
No hearing for eight months, treatment in one hour on complaint to DM
कानपुर । साहब... बहुत गरीब हूं, बहू को दोनों कानों से सुनाई नहीं दे रहा है। आठ माह से अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई फायदा नहीं मिल रहा है। जनता दर्शन में बृजेश की यह बात सुनकर डीएम ने एक निजी अस्पताल के निदेशक से बात कर इलाज करने की गुजारिश की। दो दिन जांच हुई और रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी। सोमवार को डीएम ने जनता दर्शन में उन्होंने हियरिंग एड मशीन दी।
विज्ञापन

बर्रा के हरदेव नगर के बृजेश कुमार ने बीते शुक्रवार को जनता दर्शन में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को समस्या बताते हुए कहा था कि मूलरूप से बिहार की रहने वाली बहु रमिता को कोरोना काल के दौरान कानों में इंफेक्शन हो गया था। आठ माह पहले जब सुनाई देना बंद हो गया तो उर्सला और हैलट के डॉक्टरों को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। वहां के डॉक्टर सरकारी के बजाय किसी नर्सिंग होम में उपचार कराने की सलाह दे रहे हैं। हमारे पास इतना पैसा नहीं है कि प्राइवेट इलाज करा सकें। कुछ हो सके तो आप मदद कर दें। ये बातें सुनकर डीएम ने एक नर्सिंग होम के निदेशक से बात कर रमिता का उपचार करने को कहा। निदेशक ने अस्पताल बुलाकर महिला के कानों की सही तरह से जांच कराई साथ ही इलाज भी शुरू किया गया, इसमें पाया कि अभी 30 फीसदी कान सही है, जो मशीन के माध्यम से सुनने लायक हो सकते हैं। सोमवार को जिलाधिकारी ने दोनों लोगों को फिर से कार्यालय बुलाकर हियरिंग एड दिया। दोनों ने जिलाधिकारी को धन्यवाद कहा है।
विज्ञापन


सोमवार को जनसुनवाई के दौरान कुली बाजार निवासिनी स्नेहा ने माता अनीता देवी की मौत के बाद जुलाई 2024 से मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने की शिकायत की। डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित को मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए, एक घंटे में मृत्यु प्रमाण पत्र बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बर्रा दो के यादव के मार्केट के पास रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा वैष्णवी निषाद ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि बुखार आने पर पड़ोस के डाॅक्टर के पास गई थी। उसने गलत ढंग से इंजेक्शन लगा दिया, जिससे गांठ पड़ गई। बाद में गांठ का ऑपरेशन क्लीनिक में ही कर दिया। अब घाव ठीक नहीं हो रहा है। डीएम ने सीएमओ डा. हरिदत्त नेमी को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed