{"_id":"588b55304f1c1b9e7dcf58aa","slug":"no-entry-after-having-match-ticket-in-stadium","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ind\/Eng T20: टिकट खरीदने पर भी स्टेडियम में नहीं मिली एंट्री, कटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ind/Eng T20: टिकट खरीदने पर भी स्टेडियम में नहीं मिली एंट्री, कटा बवाल
टीम डिजिटल
Updated Fri, 27 Jan 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड टीम से मैच हारने के बाद विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले ही ग्रीनपार्क स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा कर्मचारियों ने मनमानी की। टिकट होने के बावजूद कई दर्शकों को स्टेडियम के अंदर नहीं जाने दिया। अपराह्न चार बजे से पहले ही गेट बंद कर दिया। इसके बाद स्टेडियम के बाहर बवाल कट गया। भीड़ ने न केवल पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की बल्कि सुरक्षा कर्मियों से भी धक्कामुक्की की।
विज्ञापन
मैच खत्म होने के बाद नारेबाजी
भारत और इंग्लैंड मैच के दौरान जमा भीड़
26 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच ग्रीनपार्क में टी-20 मैच अपराह्न 4:30 बजे से शुरू होना था। इसके चलते दर्शक चार बजे के करीब स्टेडियम के पास पहुंच गए थे। इससे पहले ही गेट बंद होने की वजह से दर्शकों को काफी निराशा हुई।
मैच खत्म होने के बाद नारेबाजी
गुरुवार रात आठ बजे तक गेट बंद रहने की वजह स्टेडियम के बाहर कोई नहीं निकल पाया। हर गेट के ताले की चाबी गायब बताई गई। मैच खत्म होने पर गेट खोला गया तो दर्शकों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। दर्शकों का आरोप था कि वीवीआईपी गेट से बिना पास और टिकट वालों को अंदर किया गया। वहीं, जो दर्शक पांच हजार रुपये या फिर उससे ज्यादा कीमत का टिकट लेकर पहुंचे थे, उन्हें वीआईपी पवेलियन से अंदर तक नहीं जाने दिया गया।

फर्जी पास पकड़े
टी20 मैच में फेक टिकट बनाकर बेचते हुए पकड़े गए
- फोटो : राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
मीडिया के फर्जी पास पकड़े
ग्रीन पार्क में पहली बार हुए इंटरनेशनल टी-20 मुकाबले के दौरान मीडिया के फर्जी पास पकड़े गए। पुलिस ने दो दर्जन युवाओं को स्टेडियम से निकाला भी। पुलिस के पूछताछ में पता चला कि फर्जी पास क्रिकेट अथारिटी से जुड़े कुछ अधिकारियों ने बनाए हैं। इस पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की बात कही है।