{"_id":"5886e33a4f1c1beb37cf3d58","slug":"no-clean-chit-to-negligence-of-railway-accidents","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसों में रेलवे की लापरवाही को क्लीनचिट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में रेलवे की लापरवाही को क्लीनचिट नहीं
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:49 AM IST
सार
- आईएसआई का नाम आने से रेलवे की जिम्मेदारी कम नहीं
- सीआरएस हादसे की जांच कर बना चुके हैं रिपोर्ट
विज्ञापन
रूरा रेल हादसे की तस्वीर
विस्तार
पुखरायां रेल हादसे में आतंकी साजिश होने का खुलासा हो जाने से रेलवे की लापरवाही पर पर्दा नहीं पड़ेगा। लापरवाही के दोषियों पर कार्रवाई होगी ही। जर्जर ट्रैक, खराब बोगियों और दूसरी तकनीकी समस्याओं के हादसे पर पड़े प्रभाव की जांच सीआरएस कर रहे हैं।
पुखरायां हादसे के बाद रूरा में सियालदह-अजमेर और शुक्लागंज के पास पलटी मालगाड़ी की जांच भी जारी है। तीनों रेल हादसों की जांचों में पुखरायां में इंदौर-पटना की जांच सीआरएस पीके आचार्य ने पूरी कर ली है। इस रिपोर्ट में ट्रेन हादसे की प्रमुख वजहें सामने आई हैं। रिपोर्ट का खुलासा रेलवे मंत्रालय को करना है।

Trending Videos
डेमो
दरअसल, बिहार के मोतिहारी में पकड़े गए आरोपियों के पुखरायां रेल हादसे में आईएसआई की साजिश होने की बात आने से रेलवे के जिम्मेदार अफसर राहत भरी सांस ले रहे हैं। उन्हें यह लग रहा है कि अब हादसे की जांच दूसरी दिशा में चली गई है। इसलिए रेलवे अफसरों की लापरवाही और अव्यवस्थाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जाएगा। जबकि इस हादसे की विभागीय जांच जारी है।
पुखरायां हादसे की रिपोर्ट तो आने वाली है। सूत्रों के मुताबिक सीआरएस जांच रिपोर्ट में बोगियों में गड़बड़ी की बात प्रमुखता से है। यात्रियों के बयान और रेलवे अफसरों व कर्मचारियों से पूछताछ में सीआरएस के सामने यह बताया गया था कि बोगियों में पहले से आवाज आ रही थी। झांसी से चलने के बाद से ही यात्रियों को झटके लग रहे थे।
‘पुखरायां और रूरा हादसे की जांच सीआरएस स्तर पर कराई गई। पुखरायां मामले में सीआरएस ने अपनी जांच में प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय के पास आएगी और इसके बाद इसे सामने लाया जाएगा।’
- विजय कुमार, सीपीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे