{"_id":"e89205353da38779958defb5133e809e","slug":"no-building-the-teacher-must-be-better-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भवन नहीं, शिक्षक बेहतर होने चाहिए’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भवन नहीं, शिक्षक बेहतर होने चाहिए’
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Thu, 03 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदवईनगर स्थित यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय में हुए शिक्षक एवं मेधावी सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि किसी अच्छे विद्यालय की पहचान उसकी आलीशान बिल्डिंग से नहीं बल्कि उसके शिक्षकों से होती है। यदि शिक्षक अच्छे होंगे, तभी वहां के स्टूडेंटों का भविष्य बेहतर होगा।
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को भी चाहिए कि वे किताबी ज्ञान के अलावा अपने व्यक्तित्व को निखारें और इसके लिए जरूरी है कि दिक्कतों का मुस्कुराते हुए सामना करें और दूसरों की अवमानना न करें। इससे पहले राज्यपाल ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर डॉ. सर्वपल्ली राधकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने विद्यालय के कक्षा एक से लेकर दस तक के 14 व जेईई एवं आईआईटी में चयनित होने वाले 12 मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।
शिक्षकों के सम्मान में विद्यालय की सीईओ व प्राचार्या श्रीमती गीता ज्योति, बालिका विद्यालय की प्राचार्या शर्मिला कुमार, उप प्राचार्या शैलजा त्रिपाठी, कोऑडिनेटर रीता ओबेडाया, शिक्षिका शशि बाजपेई, तृप्ति अग्निहोत्री, प्रीती श्रीवास्तव, एसजे नियाज आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
राज्यपाल का स्वागत विद्यालय समिति के महामंत्री मदनचंद कपूर, विद्यालय प्रबंधक गिरीश भाटिया और सीईओ ने किया। बालिका विद्यालय के प्रबंधक आलोक कृष्ण गुप्त, दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्त, समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोरी लाल गुप्त, समिति अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया।
राज्यपाल ने कंप्यूटर लैब और डिजिटल क्लासों का भी लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विधायक रघुनंदन भदौरिया, पूर्व सांसद श्याम बिहारी मिश्र, सह प्रबंधक राजकुमार नेवटिया, विवेक गुप्ता, ज्ञानू विश्नोई आदि मौजूद रहे।
हड़ताल से पल्ला झाड़ा, लाठीचार्ज पर गंभीर
पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि देश में ट्रेड यूनियन की हड़ताल पर राजनीतिक विचार विमर्श चल रहा है, लिहाजा उनका बोलना ठीक नहीं है। बीपीएड डिग्री धारकों पर हुए लाठीचार्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कानून व्यवस्था का मामला है। मुख्यमंत्री को इस पर विचार करना चाहिए और भीड़ भाड़ वाले मौकों के लिए पहले से ही व्यवस्था भी करनी चाहिए।
कानपुर में व्यापारियों की समाजसेवा भाती है
राज्यपाल ने बताया कि लोग उनसे अक्सर पूछते हैं कि यूपी में सबसे अधिक कानपुर ही क्यों जाते हैं, तो वे कहते हैं कि कानपुर के व्यापारी सिर्फ व्यवसाय में मुनाफा नहीं कमाते हंै, बल्कि समाज सेवा से भी जुड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि मुनाफे की जगह चोरी कर कमाई करने वाले व्यापारियों के खिलाफ खड़ा होना भी जरूरी है।
ध्वस्त कानून व्यवस्था बता राज्यपाल को दिया ज्ञापन
महानगर में लगातार हो रहे अपराध और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन सौंपा। पुलिस लाइन में राज्यपाल को ज्ञापन देने वालों में गुरुविंदर छाबड़ा, सुनील साहू, अमन शुक्ला, रचित पाठक, सचिन शुक्ला, शशांक मिश्रा, अक्षय द्विवेदी, मनीष वाजपेयी आदि शामिल रहे।