{"_id":"68c1caeee438a8c0230f2927","slug":"niwaris-team-became-the-winner-in-bundelkhand-level-kabaddi-kanpur-news-c-225-1-mah1001-117893-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी में विजेता बनी निवाड़ी की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी में विजेता बनी निवाड़ी की टीम
Thu, 11 Sep 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 08 परिचय-विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी देते अतिथि। संवाद
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ में चल रहे मेला जल विहार महोत्सव में पांचवें दिन बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। फाइनल मुकाबले में निवाड़ी की टीम ने जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया ने किया। बुंदेलखंड क्षेत्र की जालौन, बांदा, टीकमगढ़, ललितपुर, निवाड़ी, महोबा, झांसी, हमीरपुर, सलारपुरा, स्वासा, कुलपहाड़ समेत 13 टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला सेमीफाइनल मुकाबला बांदा और स्वासा की टीम के बीच हुआ। जिसमें स्वासा की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरे सेमी फाइनल में निवाड़ी ने टीकमगढ़ को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में निवाड़ी की टीम ने स्वासा को 23-15 प्वाइंट से हराकर विजेता का खिताफ हासिल किया। विजेता टीम को नगर पंचायत अध्यक्ष ने 10 हजार रुपये व गोल्ड कप और उप विजेता टीम स्वासा को 5,100 रुपये और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका सुभाष भास्कर, प्रदीप राजपूत व हरिशंकर यादव ने निभाई जबकि प्रदीप यादव कमेंटेटर रहे।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कानपुर प्रकाश पाल, जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, पूर्व राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, गोसेवा संघ के अध्यक्ष श्याम बिहारी, डॉ. कमलेश सक्सेना, उमाशंकर मिश्रा, रविंद्र उपाध्याय, मनोज चोबे, ईओ प्रवेंद्र कुमार, नीतेंद्र चौबे आदि मौजूद रहे।