{"_id":"6309fdeda1cfec577b2c598e","slug":"nitin-agarwal-gave-a-big-statement-against-samajwadi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल बोले- सपा में घमंड खत्म नहीं हुआ तो हो जाएगा पतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल बोले- सपा में घमंड खत्म नहीं हुआ तो हो जाएगा पतन
Sat, 27 Aug 2022 04:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 27 Aug 2022 04:50 PM IST
सार
नितिन अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव आज अपने को मुख्यमंत्री बताते हैं। उनके चमचे उन्हें मुख्यमंत्री पुकारते हैं। राजनीति में बदलाव हो गया है। सपा में घमंड खत्म नहीं हुआ है। सपा का पतन हो गया है। 2024 में जनता भाजपा को बहुमत से फिर से केंद्र की सत्ता में लाएगी।
विज्ञापन
राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने सच्चाई ट्वीट की थी। सपा के नेताओं ने प्रहार किया तो उन्हें जवाब दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कोई भी व्यक्तिगत टिप्पणी करेंगे तो उसका जवाब दिया जाएगा। अखिलेश यादव के पिता ने खुद कहा था कि बेटे ने धोखा दिया है।
विज्ञापन
अखिलेश यादव आज अपने को मुख्यमंत्री बताते हैं। उनके चमचे उन्हें मुख्यमंत्री पुकारते हैं। राजनीति में बदलाव हो गया है। सपा में घमंड खत्म नहीं हुआ है। सपा का पतन हो गया है। 2024 में जनता भाजपा को बहुमत से फिर से केंद्र की सत्ता में लाएगी। कानपुर में सिविल लाइंस स्थित मर्चेंट चेंबर हॉल में आयोजित व्यापारी महा सम्मेलन में भाग लेने आए नितिन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी राजनीति में भागीदारी मजबूत करें।
विज्ञापन
चंदा देकर चुनाव जिताने वाले न बन कर खुद चुनाव लड़े तभी व्यापारियों की ताकत और मजबूत होगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के महा सम्मेलन में उन्होंने व्यापारियों को यह भी भरोसा दिलाया कि नगर निगम व नगर पंचायत के चुनाव में भी व्यापारी भाजपा से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश करें। संगठन उनकी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की आबकारी नीति अन्य प्रदेशों की सरकारें भी अपना रही हैं। अगले वर्ष में आबकारी नीति में और भी फेरबदल किया जाएगा।
विज्ञापन