{"_id":"5ebbe4ec746548b2d11d7af478aba18d","slug":"nishi-first-speech-contest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में निशि फर्स्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में निशि फर्स्ट
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र की जिला स्तरीय ‘भाषण प्रतियोगिता’ मंगलवार को गुरुनानक ब्वायज इंटर कॉलेज लाजपत नगर में आयोजित हुई। इसमें भीतरगांव की निशि पाल फर्स्ट, चौबेपुर के आशीष कुमार सेकेंड और शिवराजपुर के कौशल गौतम थर्ड रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में केंद्र के जिला युवा समन्वयक शमीम अहमद हाशमी ने निशि को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया। उन्होंने बताया कि निशि बुधवार को लखनऊ में होने वाली राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 14-15 जनवरी को दिल्ली में होगी। इसमें विजेता को 2 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। शमीम अहमद ने बताया कि दिसंबर में विभिन्न ब्लाकों में क्षेत्रीय स्तर भाषण प्रतियोगिता कराई गई थी।
विज्ञापन
इसमें चौबेपुर से आशीष कुमार, भीतरगांव से निशि पाल, शिवराजपुर से कौशल गौतम, पतारा से निधि, सरसौल से राहुल कुमार और घाटमपुर से अमित कुमार अव्वल रहे थे। मंगलवार को इन्हीं विजेताओं को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बुलाया गया था। निर्णायक कौशल किशोर अखिलेश शुक्ला और कालेज प्रिंसिपल मनप्रीत सिंह ने विजेताआें बधाई दी।