फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Nirdosh Kumar Dixit got ticket from BSP as soon as he joined the party

राजयोग या किस्मत: पार्टी ज्वाइन करते ही बसपा से मिला टिकट, बीस साल तक की कांग्रेस की सेवा

Wed, 24 Apr 2024 10:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर /महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर /महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Apr 2024 10:03 PM IST
सार

Hamirpur News: बसपा ने हमीरपुर महोबा तिंदवारी संसदीय सीट से प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने निर्दोष कुमार दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
Nirdosh Kumar Dixit got ticket from BSP as soon as he joined the party
बसपा प्रत्याशी निर्दोष दीक्षित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक सभा चुनाव का बिगुल बजने के बाद जहां भाजपा व सपा कांग्रेस गठबंधन ने करीब एक माह पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। वहीं लंबे इंतजार के बाद नामांकन से पहले बसपा ने बुधवार देर शाम प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। हमीरपुर महोबा तिंदवारी संसदीय सीट से बसपा ने महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र निवासी निर्दोष कुमार दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। इसे राजयोग कहें या किस्मत शाम को ही निर्दोष दीक्षित कांग्रेस से बसपा में शामिल हुए और कुछ देर बाद ही बसपा के केंद्रीय कैंप कार्यालय ने उन्हें हमीरपुर सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मूलरुप से जनपद महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र के नटर्रा गांव निवासी 42 वर्षीय निर्दोष कुमार दीक्षित एमएससी उत्तीर्ण हैं। वर्ष 2004 में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। तब से लगातार कार्यकर्ता के रुप में काम करते चले आ रहे हैं। वर्ष 2015 में निर्दोष दीक्षित को प्रदेश सचिव बनाया गया था। उसके बाद वह कई जिलों के प्रभारी रहे। वर्ष 2022 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चरखारी विधान सभा से चुनाव लड़ा था। लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इसके बाद भी वह कांग्रेस में ही रहे। एक माह पहले सपा से कांग्रेस का गठबंधन होने पर सपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत को उतार दिया। बुधवार की शाम निर्दोष कुमार दीक्षित बसपा के लखनऊ स्थित कार्यालय में पहुंचे और बसपा की सदस्यता ग्रहण की। एक घंटे बाद बसपा कार्यालय से जारी सूची में निर्दोष कुमार दीक्षित को हमीरपुर महोबा संसदीय सीट से बसपा का प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। जिससे बसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed