फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nine quintals of fake khoya recovered by food security demaprtment team in kanpur

कानपुर: दीपावली के लिए तैयार कर रहे थे सिंथेटिक खोवा व मिठाई, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नौ कुंतल माल नष्ट कराया

Thu, 28 Oct 2021 09:22 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 28 Oct 2021 09:22 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महाराजपुर में नकली खोवा से बनाई जा रही मिठाई बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी। ये सारी मिठाई दीपावली के दौरान बाजार में खपाई जानी थी। 

विज्ञापन
Nine quintals of fake khoya recovered by food security demaprtment team in kanpur
नकली मावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली में मिलावटी, नकली और सिंथेटिक खाद्य सामग्री खपाने वाले सक्रिय हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को महाराजपुर के त्रिलोकीपुर गांव में सिंथेटिक खोवा बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी है। एक लाख 12 हजार रुपये कीमत का करीब नौ कुंतल खोवा नष्ट कराया है। करीब तीन लाख 62 हजार रुपये की सामग्री सीज की गई है। 11 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय के अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि त्रिलोकीपुर गांव निवासी राजेश कुशवाहा ने जय श्री बाला जी प्रोडक्ट के नाम खोवा बनाने का लाइसेंस लिया था। खाद्य सुरक्षा विभाग के मानकों में दूध को जलाकर तैयार किया गया पदार्थ खोवा कहलाता है। मगर यहां कृत्रिम खोवा तैयार किए जाने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने यहां छापा मारा तो सूचना सही मिली। यहां बिना ब्रांड का मिल्क पाउडर, चीनी और रिफाइंड तेल से खोवा बनाया जा रहा था। इस तरह का खोवा मानक के अनुरूप नहीं है। यह सारा खोवा दीपावली में खपाया जाना था। इस पर मौके पर तैयार खोवा नष्ट करा दिया गया। रिफाइंड, चीनी, खोवा व मिल्क पाउडर के 11 नमूने लिए गए। बताया जा रहा है कि राजेश कुशवाहा बीते दो साल से यहां हाता नुमा मकान में सिंथेटिक खोवा बना रहे हैं। इन पर करीब पांच लाख रुपये कीमत तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना माल सीज
850 किलो मिल्क पाउडर- कीमत 2,21,000
750 किलो चीनी- कीमत 29950
270 किलो रिफाइंड- कीमत 41,310,
480 किलो वनस्पति- कीमत 7080

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed