Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nine miners reported, two arrested, two cars seized

Kanpur News: खनन करने वाले नाै पर रिपोर्ट, दो गिरफ्तार, दो कारें जब्त

Tue, 19 May 2026 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Nine miners reported, two arrested, two cars seized
कानपुर। सचेंडी के कैंधा गांव में रविवार रात अवैध खनन रोकने पर माफिया ने फायरिंग, घर में घुसकर हमला करने के साथ ही तोड़फोड़ की थी। इस मामले में सोमवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने नौ के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक तमंचा और दो कारें बरामद की हैं।
विज्ञापन

सचेंडी के कैंधा अकबरपुरवा गांव निवासी अतुल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कि गांव के आसपास की ग्राम समाज की जमीनों को खनन माफिया ने खोदाई कर छलनी कर डाला है। यहां 15 फीट तक गहराई में खोदाई कर डाली है। इससे खेलने वाले मैदान तालाब बन गए हैं। इसके बाद गांव वालों ने माफिया के खिलाफ आवाज उठाना शुरू किया। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई तो लेखपाल से शिकायत की। 15 मई को लेखपाल ने जमीनों की पैमाइश करते हुए बताया कि जहां खनन किया जा रहा है पूरी जमीन ग्राम समाज की है। एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी। साथ ही लेखपाल ने ग्रामीणों से अवैध खनन रुकवा कर सूचना देने के लिए कहा था। 16 मई की सुबह गाड़ियां फिर खनन करने पहुंचीं तो गांव वालों के साथ जाकर वीडियो बनाने लगे। इस पर जेसीबी और डंपर मौके से भाग निकले। रात्रि में फिर खनन शुरू हुआ तो ग्रामीणों के साथ फिर मौके पर पहुंचे तो काम बंद हो गया। मौके से यूपी-112 को सूचना दी गई हालांकि कोई भी नहीं पहुंचा। चौकी में सूचना दी तो वहां से भी कोई नहीं आया।
विज्ञापन

इससे आक्रोशित अशोक सिंह चौहान, अनिकेत हृदयांश सिंह सेंगर, पवन सिंह राजावत, रोहित सिंह व आधा दर्जन अन्य लोग खनन स्थल पहुंच गए और जमकर गाली गलौज करने लगे। अगले दिन देख लेने की धमकी दी। रविवार को आरोपी तीन गाड़ियों के काफिले में हूटर बजाते हुए पहुंचे और देखते ही फायर झोंक दिया। अतुल जान बचा कर भागे तो आरोपी घर के अंदर घुस गए। वहां सबको पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसी जुटे तो उनके घर पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचेंडी इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्र ने बताया कि अतुल की तहरीर पर अशोक सिंह चौहान, अनिकेत सिंह चौहान, हृदयांश सिंह सेंगर, पवन सिंह राजावत, रोहित सिंह व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। हृदयांश और पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तमंचा भी बरामद हुआ। वहीं, एक थार और जेस्ट कार जब्त कर ली गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, अशोक और अनिकेत का नाम पीड़ित ने जानकारी के अभाव में लिख दिया था उसके स्थान पर दूसरे पिता-पुत्र का नाम बढ़ाया जा रहा है।
घटना के बाद सोमवार को एक चार मिनट का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ऑडियो में आरोपी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गाड़ी कैसे रुकवाई। हमें पहचान नहीं रहे। दाढ़ी में आग लगा देंगे। जो करते बने कर लेना। कल 100-200 लड़का लेकर घर में घुसेंगे। सीधा गोली मारेंगे। एक मुकदमा और लिखेगा। तुम्हारी वो दशा करेंगे कि याद रखोगे।

कैधा पहुंचने पर खनन माफियाओं की करतूत साफ नजर आती है। जिस जगह पर खनन करने को लेकर विवाद हुआ, वहां आठ बीघे जमीन पर जमकर खोदाई की गई है। गांव के पास एक जगह तो जेसीबी से इतनी खोदाई हुई कि जमीन से पानी तक निकल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed