{"_id":"5700271c4f1c1bad7ff004b5","slug":"nine-kg-of-beetroot","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ किलो का चुकंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ किलो का चुकंदर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
चुकंदर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद क्षेत्र के तिश्ती गांव में एक किसान के खेत मेें नौ किलो का चुकंदर उगा है। छोटे तरबूज के आकार का चुकंदर देखकर ग्रामीण हैरत में पड़ गए। रसूलाबाद कस्बे और आस-पास के गांवों के लोग भी इसे देखने पहुंचे और हैरत जताते रहे।
तिश्ती गांव के किसान राजेंद्र सिंह उर्फ राजू यादव ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में छह माह पहले लहसुन बोया था। उसी के साथ मेड़ों पर चुकंदर की भी बुआई की थी। शनिवार को खेत से कुछ चुकंदर उखाड़े तो एक चुकंदर खुरपी से उखड़ा ही नहीं। काफी खोदने के बाद भी चुकंदर नहीं निकला तो फावड़े से खुदाई की, फिर चुकंदर बाहर निकला तो चौंक गए। यह फल किसी छोटे तरबूज के आकार का था। रंग सुर्ख लाल था।
उन्होंने बताया कि आमतौर पर चुकंदर की फसल जब बहुत अच्छी होती है तो 300 से 500 ग्राम तक की गाठें पैदा होती है, लेकिन नौ किलो को चुकंदर तो कभी देखा-सुना नहीं। गांव के बुजुर्ग भी इसे अजूबा बताते रहे। शाम तक आस-पास के गांव के लोग भी इसे देखने आते रहे।