फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Nikay Chunav: Anarchists put water, ink in two ballot boxes in Bilhaur

Nikay Chunav: बिल्हौर में अराजकतत्वों ने दो मतपेटियों में डाला पानी, स्याही और चासनी, फिर होगी वोटिंग

Thu, 11 May 2023 10:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 May 2023 10:54 PM IST
सार

कानपुर के बिल्हौर में अराजकतत्वों ने चुनाव खत्म होने के कुछ देर पहले ही मतपेटियों में स्याही, पानी और चासनी आदि डालकर मतदान प्रभावित कर दिया। कहा जा रहा है कि जहां मतदान प्रभावित हुआ है वहां फिर वोटिंग होगी।

विज्ञापन
Nikay Chunav: Anarchists put water, ink in two ballot boxes in Bilhaur
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में नगर पालिका बिल्हौर में निर्वाचन अधिकारियों और सुरक्षा अधिकारियों की लापरवाही के कारण अराजकतत्वों ने चुनाव खत्म होने के कुछ देर पहले ही मतपेटियों में स्याही, पानी और चासनी आदि डालकर मतदान प्रभावित कर दिया। निर्दलीय प्रत्याशी समर्थकों संग सड़कों पर उतर कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लाठियां पटक कर लोगों को तितर-बितर किया। निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों ने क्षेत्रीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


निर्दलीय और निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष शादाब खान ने बताया कि उनके समर्थकों ने बताया है कि वार्ड नंबर 22 और 25 की मतपेटियों में पानी और स्याही डाला गया है। जिससे मतपत्र पूरी तरह खराब हो गए हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी इकलाख ने भी कई लोगों पर मतपेटियों में पानी डालने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस प्रत्याशी वरुणा राज कठेरिया ने सत्ताधारी विधायक और भाजपा के पदाधिकारियों पर आतंक करने का आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से सख्त कार्रवाई की अपील की है। इस मामले में एसडीएम रश्मी लांबा और एडीएम गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि वार्ड नंबर 22 और 25 की मतपेटियों में पानी पड़ जाने की जानकारी मिली है, जबकि वार्ड नंबर 16 में 727 मतदाताओं के सापेक्ष 726 लोगों ने मतदान कर दिया, जिसमें स्थानीय प्रत्याशियों ने फर्जी वोटिंग की शिकायत निर्वाचन अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारी पार्टी अनुशासन की पार्टी है, हम लोग बूथ कैपचरिंग और मतदान प्रभावित करने का काम नहीं करते। विरोधी दल के लोग हार समझने पर इस तरह का कृत्य कर रहे हैं, उनके ऊपर लगे आरोप पूरी तरह निराधार हैं। मैं स्वयं निर्वाचन अधिकारियों से दोबारा मतदान की मांग करता हूं।- राहुल सोनकर, विधायक, बिल्हौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed