{"_id":"61ba48e257dcf111963d2fb2","slug":"niharika-will-play-national-university-volleyball-competition-increased-the-value-of-the-district-pukhrayan-news-knp669764151","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहारिका खेलेंगी नेशनल विश्वविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता, बढ़ाया जनपद का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहारिका खेलेंगी नेशनल विश्वविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता, बढ़ाया जनपद का मान
विज्ञापन
पुखरायां में आरएसजीयू पीजी कॉलेज की छात्रा निहारिका।
- फोटो : PUKHRAYAN
पुखरायां। कस्बा स्थित आरएसजीयू पीजी कॉलेज की एमए हिंदी प्रथम वर्ष की छात्रा निहारिका सचान का नेशनल विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए वॉलीबाल टीम में चयन होने पर प्राचार्य, शिक्षकों व सहपाठियों ने खुशी का इजहार किया। क्रीड़ा प्रशिक्षक संजय सिंह ने बताया कि नेशनल विश्वविद्यालय वॉलीबाल प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हरियाणा में 17 दिसंबर को आयोजित होना है।
आरएसजीयू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा अंतरमहाविद्यालीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। जिससे नेशनल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया जाता है। इस बार प्रतियोगिता का आयोजन कानपुर विश्वविद्यालय कैंपस में हुआ था।
जिसमें पुखरायां आरएसजीयू पीजी कालेज की टीम भी प्रतिभाग कर रही थी। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन में कुसरजापुर गांव निवासी जगवीर सचान की पुत्री निहारिका सचान का नेशनल विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बॉलीबाल टीम में खेलने के लिए चयन किया गया और अच्छा प्रदर्शन करने पर छात्रा को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
जिसकी जानकारी होते ही विद्यालय परिवार के शिक्षक-छात्रों में खुशी है। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हमेंद्र सिंह और क्रीड़ा प्रशिक्षक संजय सिंह ने खुशी जताते हुए बताया कि निहारिका ने कालेज का नाम ही नहीं बल्कि जनपद का नाम भी रोशन किया है।