फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Night curfew in Kanpur: Passengers will not have to be disturbed late at night, city buses will take to home in curfew

कानपुर में नाइट कर्फ्यू: देर रात यात्रियों को नहीं पड़ेगा भटकना, सिटी बसें पहुंचाएंगी घर

Fri, 09 Apr 2021 11:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 09 Apr 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Night curfew in Kanpur: Passengers will not have to be disturbed late at night, city buses will take to home in curfew
रात को घर जाने के लिए वाहन न मिलने से परेशान होते यात्री - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को लगे रात के कर्फ्यू के दौरान रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर आए यात्रियों के भटकने और अधिक वसूली का संज्ञान पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने लिया है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर ने सिटी बस सर्विसेज के एमडी अनिल अग्रवाल के साथ बैठक कर समस्या का निदान निकाला।

विज्ञापन


तय हुआ कि रात 10 बजे के बाद सेंट्रल स्टेशन पर पांच और झकरकटी बस अड्डे पर पांच सिटी बसें विभिन्न रूटों पर चलाईं जाएंगी जिनका रूट भी तय कर लिया गया है। इस सुविधा से कुछ हद तक यात्रियों को राहत मिलेगी। डीएम के आदेश पर लगाए गए रात के कर्फ्यू के दौरान गुरुवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर उतरे यात्रियों को परेशानियां झेलनी पड़ीं थीं।
विज्ञापन


टेंपो, टैक्सी और ई रिक्शा नहीं चलने से कई यात्री अपने गंतव्य की ओर पैदल ही निकल गए थे। पुलिस ने तरस खाकर कुछ छोटे वाहनों को निकलने भी दिया था लेकिन उन्होंने मनमाना किराया वसूला था। अमर उजाला ने प्रमुखता से इस समस्या को उठाया था जिसका संज्ञान पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने लिया। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान सिटी बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में हो अधिक वसूली तो फोन घुमाएं
कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि कर्फ्यू के दौरान टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। केवल बसें की चलेंगीं। बसों में यात्रियों से मनमाना किराया वसूला जाए तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। उचित कार्रवाई होगी।

हर डेढ़ से दो घंटे पर आवाजाही करेंगी सिटी बसें
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन और झकरकटी बस अड्डे पर रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच पांच-पांच बसें मुस्तैद रहेंगी। जो तय रूट पर कई चक्कर लगाएंगी। एक बार बस के जाने और आने में डेढ़ से दो घंटे का समय लगेगा। 

10 बजे के बाद यहां मिलेंगी बस, इन रूटों पर चलेंगी
- झकरकटी बस अड्डे से कानपुर सेंट्रल, फूलबाग, जाजमऊ। लौटने के बाद बस बिठूर जाएगी
- झकरकटी बस अड्डे से नौबस्ता और दबौली
- झकरकटी बस अड्डे से रावतपुर, कल्याणपुर, आईआईटी, मंधना
- झकरकटी से फजलगंज, विजय नगर, भौंती और रायपुर
- झकरकटी बस अड्डे से रामादेवी, महाराजपुर, सरसौल

- कानपुर सेंट्रल से फूलबाग, जाजमऊ, बिठूर
- कानपुर सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता, दबौली
- कानपुर सेंट्रल स्टेशन से रावतपुर, कल्याणपुर, आईआईटी, मंधना
- कानपुर सेंट्रल से फजलगंज, विजय नगर, भौंती, रायपुर
- कानपुर सेंट्रल से रामादेवी, महाराजपुर, सरसौल

झकरकटी से सिटी बसों के लिए हेल्पलाइन
झकरकटी बस अड्डे के हेल्पलाइन नंबर 9415049751 के अलावा 7505636101, 9119847029
कानपुर सेंट्रल से सिटी बसों के लिए हेल्पलाइन
8795911376, 9450583384

रात में सवा दो सौ बसें, 60 ट्रेनों का संचालन
रात 10 बजे से सुबह छह बजे के बीच झकरकटी बस अड्डे पर करीब सवा दो सौ बसों का आवागमन होता है। वहीं रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक 60 ट्रेनें सेंट्रल पर रुकती हैं। जिससे हजारों यात्री उतरते हैं। 
 

रात के कर्फ्यू के दौरान रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक 10 सिटी बसें चलाई जा रही हैं। कम पड़ने पर और भी बढ़ाई जाएंगी। बेहतर होगा कि यात्री कर्फ्यू लागू होने के पहले ही बस अड्डे पहुंच जाएं।
अनिल अग्रवाल, आरएम, कानपुर क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed