फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nidhi me pade rah gye 16 kron

विकास निधि में पड़े रह गए 16 करोड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
nidhi me pade rah gye 16 kron
रजत यादव फोटो- मेल पर विकास निधि में पड़े रह गए 16 करोड़ जिले के दसों ब्लाकों के लिए राज्य वित्त एवं 14 वें आयोग की धनराशि अब तक खर्च नहीं हो सकी कानपुर। कोरोना महामारी व लॉकडाउन के चलते आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही सरकार का पूरा जोर विकास कार्यों को समय से पूरी कराने को लेकर है। इसके लिए सरकार ने करोड़ों रुपए जारी किए हैं। मगर गांवों में विकार कार्यों के लिए पहले से जारी धनराशि उपयोग नहीं हो सकी है। जिले के दसों ब्लाकों में राज्य वित्त एवं 14वें वित्त आयोग से करीब 15 करोड़ 63 लाख की धनराशि खाते में पड़ी है। इन धनराशि का उपयोग हुआ होता तो गांवों में सड़क, नाली, खड़ंजा, समेत अन्य विकास कार्य पूरे कर लिए गए होते और लोगों को रोजगार भी मिल जाता । सरकार प्रत्येक वर्ष राज्य वित्त एवं 14 वें वित्त आयोग के जरिए ग्राम पंचायतों में विकास कार्य कराती है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में 102 करोड़ 30 लाख की धनराशि जारी की गई थी उसमें केवल  86 करोड़ 67 लाख धनराशि खर्च की जा सकी है। जब कि बाकी धनराशि ग्राम पंचायतों के खाते में पड़ी रही। इसके पीछे कही ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के बीत कमीशनखोरी को लेकर जिद तो कहीं प्रस्ताव का तैयार नहीं होना सामने आया। विभागीय सूत्रों की माने तो जिले में कई गांव ऐसे हैं जहां पर 20 से 30 लाख की धनराशि पंचायतों में पड़ी है। ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से जुड़ीं दोनों योजनाएं दरअसल सरकार ने 14वें वित्त एवं राज्य वित्त आयोग से जुड़ी योजनाओं को केंद्र सरकार की ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से जोड़ दिया है। इसका फायदा यह होगा कि लखनऊ एवं दिल्ली में बैठे अधिकारी अब ई-ग्राम स्वराज पोर्टल के जरिए किसी भी गांव में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में एक क्लिक पर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। यह भी देख सकेंगे किस कौन से गांव में कितना काम हुआ है। फिलहाल प्रशासन खातों में पड़ी धनराशि उपयोग कराने में जुट गया है। गांवों में विकास कार्य होते हैं निधि से दोनो योजनाओं के तहत गांवों में सड़क, नाली, खड़ंजा, स्कूल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केन्द्र की मरम्मत नए निर्माण कार्य किए जाते हैं। सरकार ने दोनों योजनाओं से मिलने वाली धनराशि में अब पशु आश्रय स्थलों पर चारा-पानी पर होने वाले खर्च को जोड़ दिया है जिससे कि ग्राम प्रधानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जारी धनराशि का ब्योरा ब्लाक मिली राशि (लाख रुपए में) खर्च राशि भीतरगांव 1147.82 0945.05 बिल्हौर 1120.67 1027.94 चौबेपुर 0891.35 0867.92 घाटमपुर 1361.46 0984.22 ककवन 0461.13 0374.95 कल्याणपुर 1089.56 0884.63 पतारा 1015.86 0985.90 सरसौल 1213.76 0963.13 शिवराजपुर 0806.66 0797.32 विधनू 1167.69 0834.87 योग 10230.96 8667.93 वर्जन दोनो योजनाओं की जो धनराशि पंचायतों के खाते में पड़ी है उससे विकास कार्य पूरे कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। योजनाओं को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से जोड़ दिया गया है जिससे अधिकारी गांव में चल रहे विकास कार्य को देखसकते हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी, सर्वेश कुमार पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed