पुखरायां ट्रेन हादसे के संबंध में NIA ने दर्ज किया केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कानपुर के पुखरायां में हुए ट्रेन हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को एनआई के आईजी जांच के लिए कानपुर पहुंचे। बाद में एक दस्ता घटनास्थल पर जांच करने के लिए रवाना किया गया। जांच के बाद टीम वापस लोटी तो सीधा एनआई आईजी से मिली। इसके बाद लखनऊ स्थित एनआईए थाने में रेल हादसे का मुकदमा दर्ज किया गया।
जानकारी के मुताबिक पुखरायां रेल हादसे की जांच करने आई राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की आठ सदस्यीय टीम ने शनिवार को दुर्घटनास्थल पर करीब दो घंटे तक गहनता से जांच-पड़ताल की। टीम की अगुवाई कर रहे एनआईए के आईजी आलोक मित्तल ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बिहार में पकड़े गए साजिशकर्ताओं को भी यहां लाया जाएगा। गृह मंत्रालय ने यह केस NIA को जांच के लिए सौंपा है। अब एनआईए की टीम कुल मिलाकर तीन रेल हादसों की जांच कर रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें गृह मंत्रालय के निर्देश पर कानपुर और आंध्र प्रदेश में हुए ट्रेन हादसों की जांच एनआईए करेगी। एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि कुनेरु और कानपुर ट्रेन हादसों की जांच अब एनआईए को मिली है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।