फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   nhi shuru hua nirman

Kanpur News: एक वर्ष बाद भी 136  केन्द्रो में नहीं शुरू हुआ निर्माण, डीसी मनरेगा को नोटिस

Fri, 19 Dec 2025 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
nhi shuru hua nirman

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

कानपुर। आंगनबाड़ी भवन निर्माण में लापरवाही पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सख्त रुख अपनाया। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में हुई जिला पोषण समिति की बैठक में पता चला की वित्तीय वर्ष 2024–25 में स्वीकृत 151 आंगनबाड़ी भवनों में से 136 में अब तक निर्माण शुरू ही नहीं हुआ। इस पर डीएम ने डीसी मनरेगा की फटकार लगाई और स्पष्टीकरण तलब किया।

बैठक में बताया गया कि जनपद के 52 आंगनबाड़ी केंद्रों का लर्निंग लैब मॉडल के अनुरूप कायाकल्प किया जा चुका है। सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र योजना के तहत 110 केंद्रों में बाला पेंटिंग पूर्ण हो चुकी है। हालांकि पाइप वाटर योजना के अंतर्गत चयनित 79 केंद्रों में से 19 में कार्य अधूरा मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और माह के अंत तक हर हाल में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ और एडीओ पंचायत को दो टूक चेतावनी दी कि यदि 15 जनवरी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ दीक्षा जैन, एसडीएम सदर अनुभव सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रीति सिन्हा, डीपीआरओ मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



मातृ वंदना योजना में लापरवाही नहीं चलेगी

डीएम ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र गर्भवती महिलाओं का डाटा पोषण ट्रैकर एप पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed