फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   ngt summoned responsible for pollution

गंगा में प्रदूषण के लिए जिम्मेदार विभागों को एनजीटी ने लगाई फटकार

Mon, 17 Oct 2016 09:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 17 Oct 2016 09:48 PM IST
विज्ञापन
ngt summoned responsible for pollution
पवित्र गंगा नदी के पानी में मिलता सीवर का पानी

कानपुर में एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने गंगा में प्रदूषण बढ़ने से रोकने में लापरवाही करने वाले विभागों को फटकार लगाई है। प्रदूषण मसले पर दिल्ली में हुई सुनवाई में एनजीटी ने कहा कि हरिद्वार से लेकर इलाहाबाद के बीच गंगा किनारे एक लाख से अधिक उद्योग हैं, लेकिन विभागों ने कुछ हजार उद्योगों का जिक्र ही अपनी रिपोर्ट में किया है। विभागीय अधिकारियों से कहा गया है कि वे 18 अक्तूबर की सुबह 10 बजे तक गंगा किनारे स्थापित सभी उद्योगों की रिपोर्ट बनाकर बोर्ड के सामने पेश करें। जिससे इस मामले में किसी नतीजे पर पहुंचा जा सके।

विज्ञापन

 

गंगा प्रदूषण मसले को पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गंगा किनारे स्थापित उद्योगों पर शिकंजा कसना शुरू किया था, लेकिन एनजीटी ने इसे सही नहीं माना है। कहा है कि प्रदूषण के लिए वे सभी औद्योगिक इकाइयां जिम्मेदार हैं जो गंगा से दूर जरूर स्थापित हैं, लेकिन उनसे डिस्चार्ज केमिकल युक्त पानी गंगा में ही आकर गिरता है। एनजीटी के विभागों को लगाई गई फटकार के बाद अधिकारियों ने आनन-फानन में रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed