{"_id":"5bc579c2bdec2269a12fb899","slug":"news-related-to-income-tax-department","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टैक्स जमा न करने वाली कंपनियों की आएगी आफत, विभाग ने रिकवरी के लिए अपनाया नया तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्स जमा न करने वाली कंपनियों की आएगी आफत, विभाग ने रिकवरी के लिए अपनाया नया तरीका
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:46 AM IST
सार
- अफसर पता लगाएंगे कारोबार में गिरावट या टैक्स चोरी
- साल भर में 650 करोड़ रुपये वसूली का है लक्ष्य, 230 करोड़ ही जमा
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्तीय अस्थिरता के दौर में कानपुर शहर की कंपनियों का अर्थशास्त्र भी गड़बड़ा गया है। कंपनियां आयकर विभाग में समय पर अपना टैक्स जमा नहीं कर पा रही हैं। इससे शहर की कंपनियों से जमा होने वाले कारपोरेट टैक्स में गिरावट आई है। आयकर विभाग अब इस बात की पड़ताल करेगा कि यह टैक्स चोरी की वजह से हो रहा है अथवा वाकई कारोबार में गिरावट आई है।
शहर में आयकर विभाग का एक विंग ऐसा है जो सिर्फ कंपनियों और फर्मों के टैक्स पर नजर रखता है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में आयकर विभाग को 650 करोड़ रुपये कारपोरेट टैक्स वसूलने का लक्ष्य दिया गया है। इस वर्ष एडवांस टैक्स जमा करने की दो तिमाही बीत चुकी हैं, लेकिन बड़ी संख्या में कंपनियों की ओर से एडवांस टैक्स जमा नहीं किया गया। यही वजह रही कि अब तक सिर्फ 230 करोड़ रुपये ही टैक्स जमा हो सका है।

यह वर्ष भर के लक्ष्य के अनुपात के हिसाब से 20 फीसदी से अधिक की कमी है। शुरुआती दो तिमाही में टैक्स की गिरावट को देखते हुए आयकर विभाग सतर्क हुआ है। विंग के अफसर अब सर्वे के जरिये इस बात की पड़ताल करेंगे कि टैक्स में गिरावट की वजह कारोबार में गिरावट है अथवा वाकई टैक्स चोरी है। टैक्स चोरी पाए जाने पर जुर्माना के साथ रकम जमा कराई जाएगी। आयकर विभाग ने एडवांस टैक्स जमा न करने वाले ऐसे 25 कंपनियों की सूची तैयार की है।
तीन सर्वे में जमा कराए 28 करोड़
संयुक्त आयकर आयुक्त सीता श्रीवास्तव ने बताया कि एडवांस टैक्स जमा न करने पर ही हाल ही में तीन फर्मों आनंदेश्वर एग्रो फर्म, राधा मोहन पुरुषोत्तम दास व गणपति बुलियन पर सर्वे किया गया। तीनों फर्मों से 28 करोड़ रुपये जमा कराए गए हैं। अब नियमित रूप से फर्मों और कंपनियों का सर्वे होगा। इससे कारोबार और टैैक्स की देयता की स्थिति स्पष्ट होगी।