यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मैनपुरी के राजघाट पर चल रहे दलाई लामा के प्रवचन में खलबली उस समय मच गयी जब पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव मंच पर पहुंचीं। उनके साथ उनका सुरक्षाकर्मी पिस्टल लगाकर दलाई लामा के मंच पर पहुंच गया।
जिसके बाद दलाई लामा के निजी सुरक्षा कर्मियों ने उसे मंच से उतार दिया। इसके बाद वहां तैनात पुलिस अधिकारी हरकत में आये।
2 of 2
दलाई लामा के प्रवचन में पहुंचीं अपर्णा यादव
पुलिस अधिकारियों ने अपर्णा यादव के सुरक्षाकर्मी को प्रवचन स्थल से बाहर कर दिया। इस दौरान सुरक्षाकर्मी की मैनपुरी के एएसपी से नोकझोंक भी हो गयी।
मामला बढ़ता देख अन्य सुरक्षा कर्मियों को भी दलाई लामा के प्रवचन मंच से नीचे उतार दिया गया।