फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसानों ने खोज निकाला छुट्टा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा का ये 'अनोखा तरीका'

Fri, 04 Jan 2019 12:39 PM IST
gaurav gaurav अवध दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर
अवध दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 04 Jan 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
News related to cattle care in kanpur
डेमो

कानपुर में यमुनापट्टी (तिरहर) के गांव मकरंदपुर में बिना किसी सरकारी मदद के किसानों और ग्रामीणों ने छुट्टा मवेशियों से फसलों की सुरक्षा करने का तरीका खोज निकाला है। गांव वाले चंदे से गोशाला का संचालन कर रहे हैं। गांव के लोग गोवंश को लिखापढ़ी में गोद लेकर भी उनका पालन-पोषण कर रहे हैं।

News related to cattle care in kanpur
डेमो

कानपुर घाटमपुर ब्लाक प्रमुख देविका सिंह के पति इंद्रजीत और कुछ अन्य लोगों ने नवंबर में बैठक कर यह रणनीति बनाई थी। पहले पशुपालकों को छुट्टा घूम रहे अपने मवेशी पहचानकर घरों में बांध लेने की हिदायत दी गई।

News related to cattle care in kanpur
डेमो

इसके बाद करीब 300 गोवंश को हांककर पंचायत भवन के परिसर में बंद किया और वहां पर पहचान कराने के बाद मवेशियों को उनके मालिकों के घरों में बंधवाया गया। इसके बाद पंचायत भवन परिसर में गोशाला संचालित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
News related to cattle care in kanpur
डेमो

वर्तमान में यहां 90 गोवंश हैं। गोशाला से लोगों ने गोवंश को गोद लेकर अपने घर पर चारा खिलाना शुरू किया है। गोद लेने वाले तुलसीराम, कौशल सविता, इकरार अहमद, मालती निषाद और मैकू निषाद आदि ने बताया कि वे लोग दुग्ध उत्पादन और कृषि कार्य करने के लिए गाय-बछड़ों को लिखापढ़ी में गोद ले रहे हैं।

विज्ञापन
News related to cattle care in kanpur
डेमो

गोवंश के चारे की व्यवस्था ग्रामीण चंदा करके कर रहे हैं। इंद्रजीत निषाद और सेवानिवृत्त शिक्षक श्रीकृष्ण प्रजापति ने मवेशियों को पीने का पानी निजी सबमर्सिबल पंपों से दो बार नि:शुल्क उपलब्ध करवा रहे हैं। गाय-बछड़ों की देखरेख के लिए 10 सेवादारों की तैनाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed