{"_id":"5c382e7fbdec2273a466df75","slug":"news-related-to-atm-robbery-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बूथ का दरवाजा तोड़ मशीन से नोटों की गड्डी निकालने का प्रयास, सीसीटीवी कैमरा भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बूथ का दरवाजा तोड़ मशीन से नोटों की गड्डी निकालने का प्रयास, सीसीटीवी कैमरा भी ले गए चोर
Fri, 11 Jan 2019 12:14 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
डेमो
यूपी के कानपुर में एटीएम बूथ में चोरी के प्रयास की ऐसी वारदात सामने आई कि घटनास्थल की हालत देख पुलिसवाले भी हैरान हैं। कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में देर रात चोरो ने एटीएम में चोरी करने का प्रयास किया। एटीएम के कांच के दरवाजे को ईंट से तोड़ा गया फिर लॉकर को खोलने का प्रयास किया गया। एटीएम बूथ के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चोरों ने नहीं छोड़ा।
बिठूर थाना क्षेत्र में एटीएम बूथ में चोरी की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए। एटीएम का दरवाजा तो तोड़ दिया गया लेकिन मशीन से नोटों की गड्डी नहीं निकाल सके। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।