{"_id":"60c3be2b8ebc3ec3d62f660c","slug":"newlywed-dies-due-to-vehicle-collision-akbarpur-news-knp6336332168","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से नवविवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से नवविवाहिता की मौत
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर में कार एजेंसी के सामने हाईवे पार करने के दौरान वाहन की टक्कर से नवविवाहिता की मौत हो गई। वह रहनियांपुर की रहने वाली है। पांच जून को उसकी शादी जीरेपुर डेरापुर में हुई थी। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रहनियांपुर के रहने वाले देवेंद्र संखवार ने पुलिस को बताया कि बहन प्रीती (20) किसी काम से अकबरपुर गई थी। वहां कार एजेंसी के पास हाईवे पार करने के दौरान किसी वाहन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
देवेंद्र ने बताया कि इसी पांच जून को उसकी शादी डेरापुर के जीरेपुर गांव में अतुल संखवार के साथ हुई थी। घटना की जानकारी पर मृतका का पति व ससुरालीजन भी आ गए। घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। भाई की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।