{"_id":"5e0e312c8ebc3e87cf3e213c","slug":"newly-married-woman-killed-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, सात माह पहले हुई थी शादी, ससुराली बोले-ठंड से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में नवविवाहिता की मौत, हत्या का आरोप, सात माह पहले हुई थी शादी, ससुराली बोले-ठंड से गई जान
Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नवविवाहिता की बृहस्पतिवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सात माह पहले उसकी शादी हुई थी। परिजनों ने ससुरालियों पर एक लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न करने पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
वहीं, ससुरालियों ने ठंड से मौत की बात कही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमीरपुर के डीहा डेरा निवासी संजय निषाद ने बेटी आरती (19) की शादी 12 मई 2019 को कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के संभुई गांव के सर्वेश निषाद के साथ की थी।

आरती के पिता का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे आरती की तबीयत खराब होने की जानकारी देकर पर ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ससुरालियों ने उसकी ठंड से मौत होने की बात कही है।
मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर बेटी उत्पीड़न कर रहे थे। दस दिन पूर्व ससुरालियों ने बेटी को कांच पीसकर पिला दिया था। इलाज कराने के बाद उसकी तबीयत सही हो सकी थी।
मौत के कारण को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर दोनों परिवारों के लोग एक-दूसरे से नोकझोंक करते रहे। विवाहिता की हत्या की बात चर्चा में आने पर तहसीलदार राघवेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।