फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Newly married girl committed suicide in jalaun

नवविवाहिता ने मायके में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- इन हरकतों से पूरी तरह टूट चुकी हूं, जान देने...

Sun, 26 Jul 2020 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 26 Jul 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
Newly married girl committed suicide in jalaun
कंचन वर्मा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
जालौन दिले में शादी के करीब सवा साल बाद ही नवविवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों ने शव देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायकवालों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर जेपी पाल ने बताया कि महिला के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने ससुरालियों पर उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जाएगा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर गौतम बुद्ध स्कूल के पास मायके आई महिला कंचन वर्मा (24) पत्नी रंजीत वर्मा का शव रविवार की सुबह बरामदे में लगे पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन


जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि कंचन की शादी वर्ष 2019 अप्रैल माह में कानपुर के दामोदर नगर थाना बर्रा में हुई थी और उसकी दो बहने एक भाई है। मृतका के पिता राधे लाल ने सास व ननद पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया जब से उनकी बेटी की शादी हुई है, तभी से ससुराल वाले उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उन्हीं से त्रस्त होकर बेटी ने सुसाइड किया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पिता से तहरीर ली जा रही है, जांच कर कार्रवाई होगी।

दामाद के हाथ पांव जोड़े, नहीं बचा सका बेटी
मायके वालों ने बताया कि ससुराल वालों के उत्पीड़न के चलते कंचन बीते दो महीने में तीन बार रुपयों के लिए मायके आ चुकी है। उसकी और भी बहनें हैं, आखिर दहेज की रकम कहां से पूरी करते, कई बार दामाद के भी हाथ पांव जोड़े लेकिन बेटी को नहीं बचा सके।

पीटती है सास व नंद, पति मांगते रुपये
कंचन के सुसाइड नोट में लिखा- सास और नंद उसे अक्सर मारती पीटती है। इस पर पति भी बचाने के बजाए उसे बार-बार मायके रुपयों की मांग करने के लिए भेजते थे। पूरी तरह से टूट चुकी हूं। जिस कारण ही जान देने जा रही हूं।

हैंड राइटिंग की भी जांच कराई जाएगी
पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट तो जरुर मिला है लेकिन कंचन के हाथ का कोई दूसरा कागज न मिलने से अभी हैंडराइटिंग का मिलान पूरी तरह से नहीं हो सका है। सुसाइड नोट की पुष्टि के लिए लेखनी का मिलान भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed