फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Newly married couple ate poison in Banda, there was a dispute over food, admitted to district hospital

मैं मर जाऊंगा...तो क्या तुम भी मर जाओगी: नवविवाहित दंपती ने खाया जहर, खाना खाने को लेकर हुआ था विवाद

Wed, 05 Jul 2023 11:34 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Jul 2023 11:34 AM IST
सार

Banda Crime: कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पति-पत्नी ने आपसी कहासुनी के बाद जहर खाया है। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
Newly married couple ate poison in Banda, there was a dispute over food, admitted to district hospital
जिला अस्पताल में भर्ती दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं मर जाऊंगा...तो क्या तुम भी मर जाओगी? पति के इस सवाल पर पत्नी ने जहर खा लिया। उसे जहर खाता देख पति ने भी जहर खा लिया। दोनों को हालत बिगड़ने पर परिजन बबेरू सीएचसी ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

जिला अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों की डेढ़ माह पहले ही शादी हुई है। मामला बांदा जिले के बबेरू कोतवाली क्षेत्र का है। यहां हरदौली गांव निवासी निजामुद्दीन (26) व सिमौनी गांव की रिजवाना (22) मई 2023 को शादी के बंधन में बंधे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सुबह नौ बजे रिजवाना ने निजामुद्दीन को खाने के लिए पूछा, तो उसने मना कर दिया। इस पर रिजवाना ने भी खाना नहीं खाया। तब पति ने कहा कि यदि मैं मर जाऊं...तो क्या तुम भी मर जाओगी। इस सवाल पर रिजवाना ने घर में रखा जहर खा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया
उसे जहर खाता देख निजामुद्दीन ने भी जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को लेकर बबेरू सीएचसी पहुंचे। यहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पिता सत्तार ने बताया कि बहू के मायके वालों को भी खबर दी है।

किसी भी पक्ष ने नहीं दी है कोई तहरीर
निजामुद्दीन दिल्ली में रहकर टटिया बनाने का काम करता है। दो महीने पहले अपनी शादी में वह दिल्ली से आया था। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि पति-पत्नी ने आपसी कहासुनी के बाद जहर खाया है। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed