{"_id":"5dd7db9f8ebc3e548349e3df","slug":"newborn-girl-body-found-in-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में नवजात बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कंप, सफाई करते समय कर्मचारियों ने बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में नवजात बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कंप, सफाई करते समय कर्मचारियों ने बाहर निकाला
Fri, 22 Nov 2019 07:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 22 Nov 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद के एक नाले में शुक्रवार को नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के महिला-पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई निर्दयी मां को कोस रहा था। शहर कोतवाली के मोहल्ला गंगानगर और मन्नीगंज के बीच बड़ा नाला बहता है।
इसमें सोरावाली कोठी के पीछे नाले में किसी मां ने बच्ची को जन्म देने के बाद फेंक दिया। बच्ची के ऊपर काफी कूड़े का ढेर भी लग गया था। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे पालिका के सफाई कर्मी नाले का कूड़ा निकाल रहे थे, उसी समय जैसे ही कूड़े को हटाया।
उसके नीचे एक नवजात बच्ची का शव दिखाई दिया। सफाई कर्मियों ने उसे उठाकर देखा। उसकी सांसें थमी हुई थीं। कुछ ही देर में आसपास के महिला-पुरुष और बच्चों की भीड़ जमा हो गई। लिंजीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने शहर कोतवाल देवेंद्र दुबे को फोन कर जानकारी दी। कुछ ही देर में कादरीगेट के सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। हर कोई बच्ची को नाले में फेंकने वाली मां के लिए बुरा-भला कहता सुना गया।