फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Newborn dies during treatment, allegation of negligence

Kanpur News: नवजात की इलाज के दौरान मौत, लापरवाही का आरोप

Thu, 03 Jul 2025 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 03 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Newborn dies during treatment, allegation of negligence
इटावा। शहर के गांधीनगर मोहल्ले में रिश्तेदारी में आए युवक के नवजात बेटे की गुरुवार दोपहर हालत बिगड़ गई। युवक उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

औरैया के थाना अछल्दा के साजपुर निवासी सुनील कुमार शहर के गांधीनगर मोहल्ले रिश्तेदारी में परिवार समेत आए थे। दोपहर करीब 12 बजे 15 दिन पहले जन्मे उनके बेटे की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में थाना फ्रेंडस कॉलोनी के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान बेटे की मौत हो गई। पिता ने निजी अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed