फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   new year celebration celebrate in their homes

पाक जेल से रिहा होकर लौटे मछुआरे, अपने घरों में मनाएंगे नए साल का जश्न

Fri, 30 Dec 2016 12:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Dec 2016 12:13 PM IST
सार

- पाक जेल से रिहा होकर लौटे मछुआरों ने दी जानकारी

विज्ञापन
new year celebration celebrate in their homes
डेमो

विस्तार

पाक जेल से रिहा होकर वापस लौटे मोहम्मदपुर गांव के तीनों मछुआरों संजय कुरील, जयचंद और रविशंकर गौड़ ने फोन पर बताया कि अपने वतन की सरजमीं पर हैं। औपचारिकताएं पूरी करने में लगे हैं। पूरा विश्वास है कि नए साल की खुशियां वह अपने परिजनों और गांववालों के साथ मिलकर मनाएंगे।
विज्ञापन


संजय कुरील ने बताया कि वह गुजरात के मंगरौल जिले में है। तीनों लोग अपने ठेकेदार के पास राजकोट जा रहे हैं। वहां से देररात दो बजे ओखा-गुवहाटी एक्सप्रेस से कानपुर के लिए रवाना होने की योजना है।
विज्ञापन


ट्रेन का टिकट कनफर्म हो चुका है। साथ में चल रहे रविशंकर और जयचंद्र गौड़ ने बताया कि एक-एक पल सदियों के समान लग रहा है। पाकिस्तान की जेल में जितना परिजनों की याद में रोते थे, ठीक उतना कष्ट अब रास्ते के सफर में कटने वाले समय में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed