नया साल आते ही हर कोई नई ऊर्जा, नई उम्मीदों के साथ जश्न मनाने में जुट जाता है। ज्योतिषी गणना के अनुसार यह जानना भी बेहद जरूरी है कि 2019 किस राशि के लिए कैसा रहेगा।
ज्योतिषाचार्य व पं. नरेंद्र दीक्षित के अनुसार सभी राशियों के लिए विशेष जानकारी...
मेष- यह वर्ष हेल्थ की दृष्टि से बेहतर रहेगा। वहीं करियर के हिसाब से मीडिया, फिल्म,टीवी, मैनेजमेंट तथा लॉ फील्ड से संबद्ध लोग खूब सफल रहेंगे। इस साल मेष राशिवाले जमीन या मकान खरीद सकते हैं।
वृषभ- वर्ष 2019 इनके लिए टर्निंग प्वाइंट होगा। शनि की ढैया हेल्थ को प्रभावित करेगी।15 फरवरी के बाद जॉब चेंज करने का सुंदर अवसर मिलेगा। आर्थिक दृष्टि जे अप्रैल से जून तथा फिर सितंबर से नवंबर तक का समय शानदार है।
मिथुन- मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है। इस राशि के जातक बहुत ही मृदुभाषी होते हैं। मिथुन राशिवालों का स्वास्थ्य इस वर्ष पहले से बेहतर होगा। मई से जुलाई तक का समय धन प्राप्ति के लिए बेहतर समय है। अप्रैल से नवंबर तक कई बड़े कार्य करेंगे।
कर्क- साल 2019 में स्वास्थ्य सुख में राहु थोड़ी परेशानी उत्पन्न कर सकता है। फरवरी तथा अप्रैल में हेल्थ के प्रति सचेत रहें। लव लाइफ सफल रहेंगे।दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। जीवन साथी को जून, अगस्त तथा नवंबर में स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है।