फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दी का सितम: हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक से 7 की मौत, बरतें ये सावधानियां

Tue, 01 Jan 2019 06:45 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Jan 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
7 people died from heart attack and brain stroke
डेमो पिक
ठंड बढ़ने के साथ हृदय, अस्थमा, ब्लडप्रेशर और सांस की एलर्जी के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। कानपुर में सोमवार सुबह काकादेव निवासी कृष्ण प्रताप (62) की हृदयाघात से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर घरवाले उसे लेकर कार्डियोलॉजी निकले, लेकिन सर्वोदयनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम होने की वजह से देर हो गई और रोगी की सांसें थम गईं।
7 people died from heart attack and brain stroke
डेमो पिक
परिजन उसे लेकर कार्डियोलॉजी इमरजेंसी पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हैलट में ब्रेन अटैक के छह रोगी आए। मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रिचा गिरि ने बताया कि 45 रोगियों को भर्ती किया गया है।
7 people died from heart attack and brain stroke
डेमो पिक
कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में 46 रोगियों को पंजीकृत किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सांस के रोगियों की भी हालत बिगड़ रही है। इसके साथ ही गुर्दे के मरीज भी गंभीर हो रहे हैं। कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में सांस फूलने की शिकायत लेकर अस्थमा, सीओपीडी के रोगी भी पहुंचे। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर हालत स्थिर हो जाने पर रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
7 people died from heart attack and brain stroke
डेमो पिक
ये सावधानी बरतें
- प्यास न लगे तो पानी पीना न छोड़ें, दिन में 12 गिलास पिएं।
- बच्चों को चाट-चटनी, बाहर का खाना न खाने दें।
- बच्चों को घर का ताजा सादा खाना खिलाएं।
विज्ञापन
7 people died from heart attack and brain stroke
डेमो पिक
- उल्टी-दस्त शुरू हो तो फौरन अस्पताल ले जाएं।
- हृदय रोगी ठंड बढ़ने के साथ गर्म कपड़े की एक पर्त बढ़ा लें।
- अस्थमा रोगी ठंड में बाहर न निकलें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed