फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New twist in Banda sexual harassment case Police claim Bottle not inserted in private part only molestation

बांदा दरिंदगी मामले में नया मोड़: सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ, पुलिस का दावा- प्राइवेट पार्ट में नहीं डाली बोतल

Mon, 16 Jan 2023 09:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jan 2023 09:26 AM IST
सार

बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि महिला को उसके मायके के दो युवक बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहे थे। गुरेह गांव के पास दोनों युवकों ने महिला के साथ शराब पी। शराब पीने के बाद एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। दुष्कर्म नहीं हुआ है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
New twist in Banda sexual harassment case Police claim Bottle not inserted in private part only molestation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

बांदा में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस का दावा है कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म नहीं बल्कि छेड़खानी हुई थी। पीड़िता ने अपना मेडिकल कराने से भी इंकार कर दिया है। जांच के बाद पुलिस ने छेड़खानी की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


शनिवार रात साढ़े दस बजे पुलिस को महिला से सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली। एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अबुंजा त्रिवेदी और चार थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर महिला का बयान लिया। अनुसूचित जाति की महिला ने बताया कि वह पति के साथ बाइक पर बांदा स्थित ससुराल जा रही थी। 
विज्ञापन


गुरेह गांव के पास पति के तीन दोस्त मिले। पति नशे में था। युवकों ने पति को पास की दुकान से सिगरेट लाने भेज दिया। पति के जाते ही दो युवकों ने उससे दुष्कर्म किया। तीसरा दुष्कर्म नहीं कर पाया तो उसने नाजुक अंग में बोतल डाल दी। इसके बाद उसे बेसुध हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने घटना की गहनता से जांच कराई तो मामला छेड़छाड़ का निकला। पुलिस ने महिला से मेडिकल कराने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला की तहरीर पर देहात कोतवाली में छेड़छाड़ और एससी/एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पुत्तन आरख और बब्बू आरख को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की कहानी

बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि महिला को उसके मायके के दो युवक बाइक से ससुराल छोड़ने जा रहे थे। गुरेह गांव के पास दोनों युवकों ने महिला के साथ शराब पी। शराब पीने के बाद एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ की। दुष्कर्म नहीं हुआ है। दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

पूछताछ में महिला ने खुद स्वीकार किया कि घटना के समय पति उसके साथ नहीं था। महिला ने दुष्कर्म का मेडिकल परीक्षण कराने से भी मना कर दिया है। सामूहिक दुष्कर्म और निजी अंग में बोतल डालने जैसी बात जांच में निराधार पाई गई है।

महिला का हुआ सामान्य मेडिकल
डॉ. श्रुति ने महिला का सामान्य मेडिकल परीक्षण किया है। महिला दुष्कर्म का मेडिकल नहीं कराना चाहती थी। छेड़छाड़ की धारा में मेडिकल कराया गया है।-डॉ. सुनीता सिंह, सीएमएस जिला महिला अस्पताल, बांदा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed