फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New lawyers must pass the bar council exam

नए वकीलों को बार कौंसिल परीक्षा पास करना अनिवार्य

Mon, 19 Jan 2015 02:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 19 Jan 2015 02:34 AM IST
विज्ञापन
New lawyers must pass the bar council exam
वर्ष 2010 या उसके बाद एलएलबी परीक्षा पास करने वाले वकीलों को ऑल इंडिया बार एक्जामिनेशन (एआईबीई) पास करना जरूरी कर दिया गया है।
विज्ञापन


बार कौंसिल ने आदेश दिया है कि यह परीक्षा पास न करने वाले वकील बार और लॉयर्स एसोसिएशन के सदस्य तो रह सकते हैं लेकिन उन्हें इनके चुनाव में वोटिंग का अधिकार नहीं होगा।

इन्हें अब बार एसोसिएशन में अंडरटेकिंग देनी होगी। इसमें वह लिखकर देंगे कि दो साल के अंदर वह यह परीक्षा पास कर लेंगे। अंडरटेकिंग देने के दो साल के अंदर अगर परीक्षा पास नहीं करेंगे तो उन्हें वकालत करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


बता दें कि 2010 या उसके बाद एलएलबी पास करने वाले शहर में करीब डेढ़ हजार वकील प्रैक्टिस कर रहे हैं।
बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के सचिव प्रेम नाथ त्यागी ने बार एसोसिएशन अध्यक्ष और महामंत्री को पत्र भेजकर कहा है कि बार कौंसिल ने नियम बनाकर स्पष्ट कर दिया है कि जिस अधिवक्ता ने कानून की परीक्षा वर्ष 2010 या उसके बाद पास की है तो वह बार कौंसिल में अंडरटेकिंग देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लिखना होगा कि वह दो साल के अंदर ऑल इंडिया बार एक्जामिनेशन (एआईबीई) पास कर लेगा। ऐसा न करने पर वह किसी भी केस में वकालतनामा लगाने के योग्य नहीं होगा। बार कौंसिल ने नोटिफिकेशन में यह भी स्पष्ट किया है कि ऐसे अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन का प्रोवेंशियल सदस्य तो बनाया जा सकता है लेकिन उन्हें वोट डालने का अधिकार नहीं होगा।


बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्येंद्र द्विवेदी ने बताया कि बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के सचिव का पत्र आया है। उसकी एक कॉपी नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। 2010 या उसके बाद कानून की परीक्षा पास करने वाले साथी जल्द से जल्द बार एसोसिएशन दफ्तर में अंडरटेकिंग दे दें। वोटर लिस्ट से 2010 या उसके बाद एलएलबी पास करने वाले युवा साथियों की सूची तैयार कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed