{"_id":"69a49fa5a30eb49bf1045d93","slug":"new-kanpur-city-738-families-will-get-their-own-house-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1442865-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू कानपुर सिटी : 738 परिवारों को मिलेगा अपना घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू कानपुर सिटी : 738 परिवारों को मिलेगा अपना घर
विज्ञापन
कानपुर। बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना के फेज-1 का विस्तार किया गया है। इससे 738 परिवारों का अपना घर बनाने का सपना साकार होगा। केडीए ने योजना स्थल पर सीवरलाइन और यूटिलिटी डक्ट का निर्माण भी शुरू कर दिया है।
केडीए ने मैनावती मार्ग और कल्याणपुर-सिंहपुर के बीच इस योजना को विकसित किया है। पहले फेज-1 में 144 प्लॉट ही विकसित किए जा रहे थे। अब केडीए की ओर से और जमीन खरीदने से इसका विस्तार हुआ है। मुख्य नगर नियोजक मनोज कुमार ने बताया कि अब 738 प्लॉट विकसित होंगे।
ये प्लॉट 47 वर्गमीटर से लेकर 162 वर्गमीटर तक पांच श्रेणियों के होंगे। इनकी संभावित कीमत 35,000 से 40,000 रुपये प्रति वर्गमीटर होगी। योजना का उद्देश्य मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग को किफायती आवास देना है। विस्तार के बाद एलआईजी और एमआईजी श्रेणी के लिए अधिक भूखंड आवंटित होंगे। यह योजना को अधिक समावेशी बनाता है।
विज्ञापन
योजना के चरण और सुविधाएं
फेज-1 के बाद फेज-2 में व्यावसायिक भूखंड और फेज-3 में बड़े भूखंड पेश करने की योजना है। योजना में केवल आवासीय भूखंड ही नहीं बल्कि मॉल, मल्टीप्लेक्स, नर्सिंगहोम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी होंगी। एजुकेशन हब और पार्क भी विकसित किए जाएंगे।
रेरा ने मांगा भार मुक्त प्रमाणपत्र
रेरा ने योजना से संबंधित आपत्तियां दूर होने के बाद भार मुक्त प्रमाणपत्र मांगा है। मुख्य नगर नियोजक ने बताया कि इसके लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में आवेदन किया गया है। होली के बाद यह प्रमाणपत्र मिलने की संभावना है। प्रमाणपत्र मिलते ही उसे रेरा को भेज दिया जाएगा।
कोट
केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के अनुसार रेरा में न्यू कानपुर सिटी योजना का पंजीकरण कराने के लिए आवेदन किया गया है। पंजीकरण होते ही योजना लाॅन्च कर दी जाएगी।
इनसेट
विभिन्न श्रेणियों में मिलेंगे प्लाॅट
प्लाॅट का आकार प्लाॅट की संख्या
162 वर्गमीटर 274
112 वर्गमीटर 112
90 वर्गमीटर 226
47 वर्गमीटर 36
36 वर्गमीटर 90
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
योग 738