फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   New India Assurance defeated Kanpur Surveyors by five wickets.

Kanpur News: न्यू इंडिया एश्योरेंस ने कानपुर सर्वेयर को पांच विकेट से हराया

Sun, 30 Nov 2025 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
New India Assurance defeated Kanpur Surveyors by five wickets.
कानपुर। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में शनिवार को खेले गए मैच में न्यू इंडिया एश्योरेंस ने कानपुर सर्वेयर को पांच विकेट से पराजित कर दिया। मैच का उद्घाटन संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने किया। टॉस जीतकर एनआईए टीम के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


कानपुर सर्वेयर टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें मोहित चौहान ने 39 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में सर्वज्ञ मिश्रा, मोहित चौहान, अभिषेक बाजपेई, अंकुर सक्सेना ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन


जवाब में एनआईए की टीम ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 162 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज फुरकान ने 53 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में निशांत यादव व हर्ष पाठक ने दो-दो, अनुभव यादव व राजुल चंदेल ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुरकान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। न्यू इंडिया एश्योरेंस के उपमहाप्रबंधक गुरिंदर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन पीसी शुक्ला व अनीस रस्तोगी ने किया। इस मौके पर निर्मल त्रिपाठी, अनिल जौहरी, नीरज नीरज चड्ढा, आनंद दीक्षित समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed